विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Youtube ने इन लोगों को बनाया सेलिब्रिटी, जानिए कितनी होती है महीने की कमाई

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Tue, 25 Sep 2018 08:24 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 08:45 AM (IST)

Youtube पर अपना सफर शुरू करने वाले इन You tubers को लोगों ने काफी पसंद किया।

Youtube ने इन लोगों को बनाया सेलिब्रिटी, जानिए कितनी होती है महीने की कमाई
Youtube ने इन लोगों को बनाया सेलिब्रिटी, जानिए कितनी होती है महीने की कमाई

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक आम आदमी की तरह Youtube पर अपना सफर शुरू किया था, लेकिन आज ये लोग फेमस You tubers बन चुके हैं। ऐसे में जानते हैं कि इन लोगों की महीने की कितनी कमाई होती है। हालांकि ये बात हम आपको मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही बता रहे हैं।

तन्मय भट्ट

तन्मय भट्ट अपनी कॉमेडी के लिए Youtube पर काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि इस बीच वो कई बार विवादों में भी रह चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक तन्मय भट्ट हर महीने करीब 1 लाख 20 हजार यूएस डॉलर से लेकर 2 लाख 20 हजार यूएस डॉलर तक की कमाई करते हैं।

साहिल खट्टर

रेडियो जॉकी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले साहिल खट्टर को उनके फैन्स उनके कई ट्रेवल वीडियोज के लिए पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक साहिल हर महीने करीब 9000 से 40,000 यूएस डॉलर तक की कमाई करते हैं।

भुवन बम

भुवन को उनके BB Ki Vines चैनल के लिए पहचाना जाता है। Youtube पर उनके 1 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। भुवन की कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वो हर महीने 16,000 यूएस डॉलर से लेकर 60,000 यूएस डॉलर तक कमाते हैं।

संजय थुम्मा

संजय थुम्मा एक फेमस शेफ हैं। इनके चैनल को Youtube पर लाखों लोग देखते हैं। अगर आपको कुकिंग का शौक है, तो संजय थुम्मा के वीडियोज आपके काफी काम आ सकते हैं। आप इनके चैनल के जरिए कई नए डिशेज के बारे में जान सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी हर महीने कमाई 6,000 से 35,000 यूएस डॉलर में होती है।

निशा मधूलिका

अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए निशा मधूलिका ने ब्लॉग लिखना शुरू किया था। इसके बाद उन्हें इस काम में इतना मजा आने लगा कि साल 2011 तक उन्होंने 100 से भी ज्यादा रेसिपीज लिख दी। कुकिंग के शौकीनों को इनका Youtube चैनल काफी पसंद आता है। इनकी कमाई लगभग 5 हजार से 30 हजार यूएस डॉलर के बीच होती है।

नोट: रिपोर्ट्स के आधार पर इन लोगों की कमाई बताई गई है। यह डेटा अलग हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

IRCTC ऐप या वेबसाइट पर इन 5 Steps की मदद से अब पलक झपकते होगा टिकट बुक

इस एक ट्रिक से आपका स्मार्टफोन बताएगा किसी भी फोटो की सटीक लोकेशन

Youtube पर इन 4 आसान तरीकों से अब घर बैठे करें कमाई 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।