यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Whatsapp पर फर्जी खबरों के खिलाफ इस तरह करें सीधे कंपनी से शिकायत
WhatsApp ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म से फेक न्यूज को फैलने से रोकने के लिए शिकायत निपटान अधिकारी कोमल लाहिरी को नियुक्त किया है।

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। WhatsApp ने काफी दवाब के बाद अब फर्जी खबरों से निपटने के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म से फेक न्यूज को फैलने से रोकने के लिए शिकायत निपटान अधिकारी कोमल लाहिरी को नियुक्त किया है। यूजर अब अपनी शिकायत को सीधे कंपनी के सामने रख सकते हैं। इन शिकायतों को कंपनी के हेडक्वाटर्र से मॉनिटर किया जाएगा। तो जानते हैं WhatsApp ने और क्या बदलाव किए हैं।
WhatsApp पर बताएं अपनी शिकायत
WhatsApp पर अब आप किसी भी मुद्दे से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप की Settings पर जाना होगा। इसके बाद Help ऑप्शन पर जाएं और फिर Contact Us पर टैप करें। यहां आप Screenshot के साथ टेक्स्ट में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पोस्ट के जरिए दर्ज करें शिकायत
अब यूजर्स सीधे पोस्ट के जरिए WhatsApp से जुड़ सकते हैं। यूजर अपनी शिकायत को WhatsApp के हेडक्वाटर में भी भेंज सकते हैं।
अब WhatsApp से करें किसी भी खास अकाउंट की शिकायत
अगर WhatsApp पर आपको किसी खास अकाउंट से धमकी मिल रही है या फिर आपको परेशान किया जा रहा है, तो आप इसकी शिकायत कंपनी को सीधे कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज में अपना नंबर(कंट्री कोड के साथ जैसे भारत के लिए +91) भी देना होगा।
कोमल लाहिरी कहां से काम करेंगी?
WhatsApp ने बताया है कि कोमल लाहिरी कंपनी के हेड ऑफिस कैलिफोर्निया में रह कर भारत में ऐप के जरिए जारी होने वाले मैसेजस पर नजर रखेंगी।
कौन है कोमल लाहिरी?
कोमल लाहिरी फेसबुक और इंस्टा ग्राम के कम्युीनिटी ऑपरेशंस में सीनियर डायरेक्टार रह चुकी हैं। यहां लाहिरी ने 4 साल तक काम किया था। इसके अलावा अगर कोमल लाहिरी के LinkedIn प्रोफाइल को देखा जाए, तो उन्होंने PayPal जैसी संस्थाओं में काम किया है।
भारत सरकार ने कहा था शिकायत निपटान अधिकारी रखने को
इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने Facebook से अपने प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज को फैलने से रोकने के लिए कहा था। इसके लिए सरकार ने Facebook से शिकायत निपटान अधिकारी रखने को कहा था।
WhatsApp को 2 नोटिस भेज चुकी थी सरकार
भारत सरकार ने दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी पर दबाव डालने के लिए दो नोटिस भेजी थीं। इनमें पहली नोटिस जून महीने में भेजी गई थी तो वहीं दूसरी नोटिस जुलाई महीने में भेजी गई थी।
यह भी पढ़ें:
IRCTC ऐप या वेबसाइट पर इन 5 Steps की मदद से अब पलक झपकते होगा टिकट बुक
इस एक ट्रिक से आपका स्मार्टफोन बताएगा किसी भी फोटो की सटीक लोकेशन