विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली पर करनी है पार्टी तो इन वॉटरप्रूफ स्पीकर्स पर डालें एक नजर, कीमत 299 रु से शुरू

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 15 Mar 2019 03:33 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 02:18 PM (IST)

हम कुछ वॉटरप्रूफ स्पीकर्स की जानकारी लाए हैं जिनकी कीमत 299 रुपये से शुरू होती है

होली पर करनी है पार्टी तो इन वॉटरप्रूफ स्पीकर्स पर डालें एक नजर, कीमत 299 रु से शुरू
होली पर करनी है पार्टी तो इन वॉटरप्रूफ स्पीकर्स पर डालें एक नजर, कीमत 299 रु से शुरू

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। होली, रंगों का त्यौहार को है ही लेकिन कई लोग इस दिन पार्टी करना भी पसंद करते हैं। अब बिना म्यूजिक पार्टी कैसी। होली में पार्टी के दौरान म्यूजिक तो होता ही है। जाहिर है कि आपको भी होली पर पार्टी करनी पसंद होगी। अब हर कोई DJ तो अफोर्ड कर नहीं सकता है इसलिए लोग ब्लूटूथ स्पीकर्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार पानी लगने से ये स्पीकर्स खराब हो जाते हैं। इसी के चलते हम कुछ वॉटरप्रूफ स्पीकर्स की जानकारी लाए हैं जिनकी कीमत 299 रुपये से शुरू होती है।

SoundBot SB518 Bluetooth Speaker:

इसकी कीमत 1999 रुपये है, लेकिन इसे 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह एक कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर है। इसके बैक पैनल पर सक्शन कप दिया गया है जो इसे वॉल पर लगाने में मदद करता है। यह 6 घंटे के प्लेबैक टाइम के साथ आता है। इस कीमत में इसे स्नैपडील से खरीदा जा सकता है।

Captcha Mini Shower Bluetooth Speaker:

इसकी वास्तविक कीमत 999 रुपये है। इसे 299 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह भी स्नैपडील पर उपलब्ध है। यह ब्लूटूथ स्पीकर हाई-क्वालिटी चिप ऑडियो डेकोर के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी दी जाती है। इसमें एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन है। इसे इस्तेमाल करना आसान है।

Drumstone Shower Bluetooth Speaker:

इसे स्नैपडील से 999 रुपये के बजाय 299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें हाई-डेफिनिशन स्टीरियो साउंड उपलब्ध कराई जाती है। इसमें ब्लूटूथ वर्जन वी3.0 प्लस एचएस दिया गया है। यह सभी ब्लूटूथ इनेबल्ड स्मार्टफोन्स क साथ काम करता है। यह ब्लैक कलर में आता है। साथ ही 5 घंटे का प्लेबैक टाइम भी देता है।

Boat Bluetooth Portable Wireless speaker with Mic:

इसकी कीमत 2,489 रुपये है। इसे 1,499 रुपये में स्नैपडील से खरीदा जा सकता है। इसके साथ 5 घंटे का प्लैबैक टाइम मिलता है। इसके साथ 1 साल की गारंटी भी दी जाती है।

TECHNUV:

इसकी कीमत 999 रुपये है। इसे 369 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह भी स्नैपडील पर उपलब्ध है। इसे AUX केबल के साथ अटैच किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

TRAI केबल टीवी-DTH नियम: Tata Sky, Airtel Digital TV और D2h में किसका है बेस्ट मल्टी-टीवी कनेक्शन?

WhatsApp: डार्क मोड से लेकर ग्रुप इनविटेशन तक, जुड़ने वाले हैं ये खास फीचर्स

Jio, Airtel, Vodafone Idea, BSNL के इन प्लान्स में मिलता है मैक्सिमम डाटा बेनिफिट्स  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।