यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2499 रुपये की कीमत में जानें कैसा है TAGG Sonic Angle 1 ब्लूटूथ स्पीकर
कंपनी ने अपना फ्लैगशिप ब्लूटूथ स्पीकर Sonic Angle 1 को पेश किया है, जोकि कई खास फीचर्स से लैस है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक गैजेट कंपनी TAGG ने कुछ ही समय पहले अपना फ्लैगशिप ब्लूटूथ स्पीकर Sonic Angle 1 लॉन्च किया था। इसे कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया था। अगर बैटरी की बात की जाए तो इसे करीब 8 घंटे तक नॉनस्टॉप चलाया जा सकता है। इसके साथ ही सिरी और गूगल असिस्टेंट को भी यह ब्लूटूथ स्पीकर सपोर्ट करता है। आइये जानते हैं और क्या है खास इसमें...
कीमत:
AGG के नए फ्लैगशिप ब्लूटूथ स्पीकर Sonic Angle 1 की कीमत 2,499 रुपये है। यह प्रोडक्ट कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल पर उपलब्ध है।
जानें इसकी साउंड के बारे में:
Sonic Angle 1 में 5W के 2 स्पीकर्स लगे हैं जोकि 50mmx80mm बास रेडिएटर के साथ आते हैं जिसकी वजह से साउंड क्वालिटी अच्छी बनती है। साथ ही इसका बास काफी दमदार आता है। वहीं, इसकी साउंड तेज और क्लियर है। इसे पावर देने के लिए 2200mAh की बैटरी दी गई है जो करीब 8 घंटे का बैकअप देती है। इस लिहाज से यह ट्रैवलिंग और आउटडोर इवेंट के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें ब्लूटूथ वर्जन 4.2 है और यह आसानी से किसी भी फोन में कनेक्ट हो जाता है।
नए Sonic Angle 1 की सबसे खास बात यह है कि यह सिरी और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करता है। यानी कि आप इसे सिरी और गूगल असिस्टेंट के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। आप इस स्पीकर के जरिए कॉल का जवाब भी दे सकते हैं। Sonic Angle 1 का लुक स्मार्ट है यह कॉम्पैक्ट है। इस स्पीकर का साइज 140*74*75mm और वजन 355 ग्राम है। यह एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर है जो जिसमें न सिर्फ बढ़िया साउंड मिलता है बल्कि इसे यूज करना भी आसान है।