विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर PUBG खेलने का है शौक तो इन स्मार्टफोन्स पर डालें एक नजर

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 12 Dec 2018 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 06:28 PM (IST)

हमने कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है जिनपर PUBG समेत अन्य सामान गेम्स को बेहतर तरीके से खेला जा सकेगा

अगर PUBG खेलने का है शौक तो इन स्मार्टफोन्स पर डालें एक नजर
अगर PUBG खेलने का है शौक तो इन स्मार्टफोन्स पर डालें एक नजर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड यानी PUBG पिछले कुछ महीनों में काफी लोकप्रिय हुआ है। हालांकि, इसका बैटल रोयल फॉर्मेट काफी पुराना है। इसके वाबजूद भी गेम ने काफी लोकप्रियता बटोरी है और यह तब हुआ है जब इसका मोबाइल वर्जन लॉन्च किया गया। मोबाइल वीडियो गेम्स जिस तरह से तरक्की कर रहे हैं और लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रहे हैं, ऐसे में हमें एक इनके बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए बेहतर हार्डवेयर की जरुरत है। इसी के चलते हमने कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है जिनपर PUBG समेत अन्य सामान गेम्स को बेहतर तरीके से खेला जा सकेगा।

Samsung Galaxy S9+:

इस फोन का भारतीय वेरिएंट Exynos 9810 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 से थोड़ा तेज है। इसमें 6 जीबी रैम और 64/128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसका एज-टू-एज डिस्प्ले या इनफिनिटी डिस्प्ले एक बेस्ट एमोलेड पैनल है। इसकी स्क्रीन पर गेमिंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर मिलेगा।

iPhone XS Max:

इसमें A12 बॉयोनिक चिप दी गई है जो बैटरी लाइफ को भी बैलेंस रखने में मदद करती है। एप्पल के अनुसार चिप में मौजूद 2 कोर CPU परफॉरमेंस कोर से 15 प्रतिशत तेज है। गेमिंग के मामले में, यह बेस्ट AR गेमिंग डिवाइस कही जा सकती है। वो लोग जो फोन पर सिर्फ PUBG खेलकर खुश हैं, उनके लिए तो यह डिवाइस काफी अच्छी है। AR गेमर्स के लिए एप्पल की एडवांस मशीन लर्निंग 5 ट्रिलियन ऑपरेशन प्रति सेकंड परफॉर्म करने की अनुमति देता है।

iPhone X:

पिछले कुछ समय से iPhone गेमिंग सेगमेंट में लीड कर रहा है। इसका सारा श्रेय iOS को जाता है। iPhone X में कंपनी ने बेहतरपीन ग्राफिक क्षमता उपलब्ध कराई थी जिसका श्रेय A11 Bionic चिपसेट को जाता है। Metal 2 और Core ML के चलते इस फोन में खेले जाने वाले गेम्स बेहतर तरीके से ऑप्टीमाइज्ड होते हैं।

OnePlus 6T:

इसके हार्डवेयर की बात करें तो OnePlus 6T अपने ऑक्सीजन ओएस के साथ एंड्रॉइड 9.0 के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम ओक्टा-कोर, स्नैपड्रैगन 845 SoC दिया गया है। यह 10nm आर्किटेकचर पर आधारित है और 2.8GHZ तक स्पीड ऑफर करता है। इसमें Adreno 630 GPU भी दिया गया है। वनपल्स 6T 6GB और 8GB LPDDR4X रैम के साथ आता है। PUBG खेलने के लिए यह फोन काफी अच्छा है।

OnePlus 6:

कीमत के मामले में OnePlus 6 पहले दोनों विकल्पों से सस्ता है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि परफॉर्मेंस के मामले में यह इनसे कुछ कम है। OnePlus अपने बेहतर तरीके से ऑप्टीमाइज्ड OxygenOS को लेकर काफी लोकप्रिय है। यह फोन Snapdragon 845 चिपसेट से लैस है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले का साथ 6 और 8 जीबी की रैम दी गई है। इसकी बिल्ड क्वालिटी मेटल की है।

Honor Play:

Honor Play भारत में उन स्मार्टफोन्स में से एक है जो खासतौर से गेमिंग के लिए ही बनाया गया है। यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन है। यह फोन Kirin 970 चिपसेट से लैस है। साथ ही इसमें कंपनी की GPU Turbo तकनीक दी गई है जो फोन की एफिशियंसी को 60 फीसद तक बढ़ा देती है। यह नोटिफिकेशन को म्यूट कर देती है जिससे आपको बिना डिस्टर्बेंस के ही गेम खेलने को मिलता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3750 एमएएच की बैटरी दी गई है।

ASUS Zenfone Max Pro:

यह वैसे तो एक गेमिंग फोन नहीं है और यह एक मिडरेंज सेगमेंट फोन है। लेकिन इस पर PUBG जैसा गेम आसानी से खेला जा सकता है। इसमें Snapdragon 636 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 3/4/6 जीबी की रैम दी गई है। वहीं, 32/64 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

यह भी पढ़ें:

Airtel सस्ते 4G फीचर फोन लॉन्च करके Jio को देगा चुनौती

Asus Zenfone Max Pro M2 और Max M2 भारत में लॉन्च, कीमत 9999 रुपये से शुरू

Poco F1 में मिलेगा Android 9 Pie अपडेट, जानें कैसे करें डाउनलोड 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।