Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    USB Type-C का खेल खत्म? चीन की 50 कंपनियों ने मिलकर बनाई 'सुपर केबल'

    टेक्नोलॉजी की दुनिया में GPMI नामक एक नई तकनीक आई है। यह एक ऑल इन वन केबल है जो वीडियो ऑडियो इंटरनेट डेटा और बिजली को एक साथ एक तार से भेज सकती है। इस तकनीक को 50 से ज्यादा चीनी कंपनियों ने मिलकर बनाया है। GPMI का उद्देश्य सभी डिवाइस के लिए एक ही केबल का उपयोग करना है जिससे अलग-अलग केबल की जरूरत नहीं होगी।

    By Sameer Saini Edited By: Sameer Saini Updated: Sun, 29 Jun 2025 02:30 PM (IST)
    Hero Image
    USB Type-C का खेल खत्म? चीन की 50 कंपनियों ने मिलकर बनाई 'सुपर केबल'

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आपने अपने अलग-अलग डिवाइस के लिए अलग-अलग केबल का इस्तेमाल किया होगा जैसे टीवी के लिए एचडीएमआई केबल, फोन चार्जिंग के लिए USB Type C और इंटरनेट के लिए LAN केबल का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन ऐसा लगता है कि अब यह बीते जमाने की बात होने वाली है क्योंकि GPMI यानी General Purpose Media Interface नाम की एक नई तकनीक ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, GPMI एक ऑल इन वन केबल इंटरफेस है जो सिर्फ वीडियो, ऑडियो ही नहीं बल्कि इंटरनेट डेटा और बिजली चारों चीजों को एक साथ सिर्फ एक तार से भेज सकता है। खास बात यह है कि इस तकनीक को 50 से ज्यादा चीनी कंपनियों ने मिलकर तैयार किया है जिसमें Hisense, Skyworth, TCL जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। आइए सबसे पहले समझते हैं कि GPMI क्या है और यह इतना खास क्यों है।

    GPMI क्या है और क्यों है ये इतना खास?

    बता दें कि GPMI का मकसद आपके सभी डिवाइस के लिए एक केबल फॉर ऑल बनना है। यानी अब हर डिवाइस के लिए आपको अलग केबल रखने की जरूरत नहीं है। GPMI दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें एक है Type-C GPMI जो USB-C पोर्ट से काम करता है, 96 Gbps की स्पीड और 240W पावर सपोर्ट के साथ आता है।

    जबकि Type-B GPMI एक खास कनेक्टर के साथ पेश किया गया है, जिसमें आपको 192 Gbps की स्पीड और 480W तक का पावर सपोर्ट भी मिल जाता है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह स्पीड और पावर मौजूदा USB और HDMI से कई ज्यादा बेहतर है।

    क्या हैं GPMI के फायदे?

    GPMI का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सिर्फ एक केबल बहुत से काम कर सकती है। यही वजह है कि इसे फ्यूचर में HDMI, DisplayPort और Thunderbolt की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। GPMI की यह नई टेक्नोलॉजी 8K वीडियो सपोर्ट, मल्टी-डिवाइस कनेक्शन और हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर जैसी चीजों में गेम चेंजर हो सकती है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में यह टेक्नोलॉजी पूरी दुनिया में एक स्टैंडर्ड भी बन सकती है।

    यह भी पढ़ें: गुड न्यूज! PF अकाउंट में आने लगा ब्याज, मिस्ड कॉल और SMS से ऐसे मिनटों में चेक करें बैलेंस