Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या भारत में डाउनलोड कर सकते हैं Google Wallet? G-Pay से कितनी अलग है ये ऐप, जानिए सबकुछ

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 04:25 PM (IST)

    भारत में Google Wallet सर्विस शुरू होने को लेकर कंपनी ने बयान जारी किया है। यह सर्विस फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। कंपनी का कहना है कि भारत में डिज ...और पढ़ें

    Hero Image
    भारत में गूगल पे पर फोकस रखेगी कंपनी

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Wallet सर्विस को लेकर कई सारे यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गूगल की यह सेवा भारत में शुरू हो गई है। यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में गूगल का कहना कि गूगल वॉलेट सर्विस भारत में अभी उपलब्ध नहीं है। यानी फिलहाल इस ऐप को भारत में न डाउनलोड किया जा सकता है और न ही यूज किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Pay पर जारी रहेगा कंपनी का फोकस

    भारत में गूगल वॉलेट सर्विस शुरू होने की रिपोर्ट्स पर कंपनी का कहना है गूगल वॉलेट सर्विस के भारत में शुरू होने को लेकर हमारे पास कुछ भी नई जानकारी शेयर करने के लिए नहीं है। हम हमेशा भारतीय यूजर्स को डिजिटल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम लोगों को डिजिटल पेमेंट को आसान, सिक्योर करने के लिए फिलहाल Google Pay ऐप पर अपना इन्वेस्टमेंट जारी रख रहे हैं।

    Google Pay से कितना अलग है Google Wallet?

    डिजिटल पेमेंट के लिए कंपनी ने Google Wallet सर्विस को 2011 में पेश किया था। इसके साथ 2015 में कंपनी ने Android Pay (Google Pay) को लॉन्च किया, जिसमें यूजर्स को पेमेंट फीचर्स जैसे बिल पेमेंट, रिचार्ज की सुविधा मिली। ये फीचर Google Wallet में उपलब्ध नहीं थी। तीन साल बाद 2018 में कंपनी ने एलान किया था कि वह गूगल पे और वॉलेट ऐप को मर्ज करेगा। लेकिन, अब कंपनी ने एक बार फिर से दोनों सर्विस अलग-अलग कर दी हैं।

    Google Pay ऐप भारत में यूजर्स को UPI की मदद से पेमेंट करने की सुविधा देती है। इससे यूजर्स एक-दूसरे को रुपये का लेन-देन कर सकते हैं। इसके साथ ही बिल पेमेंट, टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, Google Wallet से यूजर्स NFC आधारित पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही ऐप में डिजिटल डॉक्युमेंट भी सेव कर सकते हैं।

    Google Wallet ऐप की सेवाएं फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। यह ऐप सिंगापुर, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में उपलब्ध है।

    Google Wallet कैसे सेटअप करें?

    • स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Wallet ऐप इंस्टॉल करें।
    • स्टेप 2: अपने गूगल अकाउंट से Google Wallet ऐप में लॉगइन कर लें।
    • स्टेप 3: अगर आप पहली बार ऐप यूज कर रहे हैं तो आपको कार्ड जोड़ने के लिए कहा जाएगा। कार्ड के साथ-साथ आप अपने डॉक्युमेंट और पास भी ऐप में स्टोर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Microsoft भी लाया Video AI टूल VASA-1, फोटो से तैयार करेगा रियल लाइफ एक्सप्रेशन वाले वीडियो

    Google Wallet से कैसे करें पेमेंट

    • स्टेप 1: पेमेंट के लिए आपको अपने फोन में NFC ऑन करना होगा।
    • स्टेप 2: अपने फोन में पेमेंट के लिए Google Wallet को डिफॉल्ट ऐप के रूप में सलेक्ट कर लें।
    • स्टेप 3: फोन ऑन करें और पेमेंट मशीन के सामने फोन ले जाएं और पेमेंट कर लें।

    यह भी पढ़ें: OnePlus के 5G स्मार्टफोन की कीमत हुई कम, 5000 mAh बैटरी और पावरफुल चिपसेट से है लैस

    डिसक्लेमर: इस खबर को गूगल के आधिकारिक बयान के साथ अपडेट किया गया है।