Google I/O 2022 : सुंदर पिचाई ने दिया भारतीयों को तोहफा, भोजपुरी, मैथिली, संस्कृत जैसी 24 नई भाषाओं में कर पाएंगे ट्रांसलेशन
सुंदर पिचाई ने गूगल ट्रांसलेशन में कुछ नई भारतीय भाषाओं को जोड़ा है जिससे भारतीयों के लिए दूसरे की भाषा को समझने में आसानी हो जाएगी। इसमें संस्कृत असमी भोजपुरी और मैथली जैसी कई अन्य भाषाएं शामिल हैं।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google I/O 2022 : : भारत जैसे देश में हजारों की संख्या में बोली और भाषाएं मौजूद है। जिससे आपसी संवाद स्थापित करने में काफी दिक्कत होती है। लेकिन भाषा की इन बंदिशों को टेक्नोलॉजी ने काफी हद तक करने का काम किया है। इस मामले में गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) का नाम सबसे पहले आता है। एक वक्त था, जब गूगल ट्रांसलेट में केवल हिंदी में ट्रांसलेशन का ऑप्शन मौजूद था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में गूगल ट्रांसलेट ने नई-नई भारत की लोकल भाषाओं को जोड़ा गया है।
सुंदर पिचाई ने किया 24 नई भाषाओं को ऐलान
गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने 11 मई को Google I/O 2022 इवेंट में 24 नई भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) में जोड़ने का ऐलान किया है। जिन लैंग्वेज को गूगल ट्रांसलेट में शामिल किया गया है, उसमें असमिया, भोजपुरी, डोंगरी, मैथली, संस्कृत जैसी भाषा शामिल हैं। मतलब अगर अब आपको हिंदी या अंग्रेजी जैसी भाषाएं नहीं आती हैं, तो आप इन भाषाओं को अपनी लोकल लैंग्वेज जैसे भोजपुरी, डोंगरी, मैथली और संस्कृत में ट्रांसलेट कर पाएंगे।
मिलेगा एकदम सटीक ट्रांसलेशन
रियल टाइम ट्रांसलेशन के लिए गूगल ने मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बिना किसी गलती के सटीक ट्रांसलेशन मौजूद हो सके। सुंदर पिचाई के मानें, तो अभी तक अंग्रेजी को फ्रेज (Phrase) को हिंदी में ट्रांसलेशन करने पर उसका अर्थ बिगड़ जाता था। लेकिन मशीन लर्निंग की मदद से इसे दूर किया जा सकेगा।
इन 24 नई भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट में मिलेगा सपोर्ट
- Assamese
- Aymara
- Bambara
- Bhojpuri
- Dhivehi
- Dogri
- Ewe
- Guarani
- llocano
- konkani
- krio
- lingala
- luganda
- maithili
- meiteilon
- mizo
- Oromo
- Quechua
- Sanskrit
- Sepedi
- sorani kurdish
- Tigrinya
- Tsongae
- Twi
कैसे कर पाएंगे ट्रांसलेशन
- सबसे पहले गूगल ट्रांसलेशन को गूगल सर्च करना होगा।
- वहीं सीधे https://translate.google.co.in/ पर क्लिक पेज ओपन कर पाएंगे। साथ ही गूगल प्ले स्टोर से ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- पेज ओपन होने के बाद दो कॉलम दिखाई देंगे।
- इसमे से एक कॉलम को जिसका ट्रांसलेशन करना चाहते हैं, उसे लैंग्वेज को सेलेक्ट करना चाहिए।
- जबकि दूसरे कॉलम में जिस भाषा में ट्रांसलेशन करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट कर लेना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।