विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Pixel 3 और Pixel 3 XL के प्री-ऑर्डर 9 अक्टूबर से होंगे शुरू, सैंड कलर वेरिएंट हुआ लीक

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 05 Oct 2018 12:27 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 05:13 PM (IST)

Pixel 3 और Pixel 3 XL का सैंड कलर वेरिएंट भी लीक हुआ है। Pixel 3 फोन के इस कलर वेरिएंट की फोटो एंड्रॉइड हेडलाइन पर पोस्ट की गई है

Google Pixel 3 और Pixel 3 XL के प्री-ऑर्डर 9 अक्टूबर से होंगे शुरू, सैंड कलर वेरिएंट हुआ लीक
Google Pixel 3 और Pixel 3 XL के प्री-ऑर्डर 9 अक्टूबर से होंगे शुरू, सैंड कलर वेरिएंट हुआ लीक

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Google Pixel 3 और Pixel 3 XL स्मार्टफोन्स को 9 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल ने एक प्रमोशनल ईमेल के जरिए कंफर्म किया है कि इन दोनों फोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लॉन्च के दिन यानी 9 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा Pixel 3 और Pixel 3 XL का सैंड कलर वेरिएंट भी लीक हुआ है। Pixel 3 फोन के इस कलर वेरिएंट की फोटो एंड्रॉइड हेडलाइन पर पोस्ट की गई है।

जानें Pixel 3 और Pixel 3 XL के कलर वेरिएंट की डिटेल:

रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन को तीन कलर वेरिएंट ब्लैक, व्हाइट और सैंड में उपलब्ध कराया जाएगा। यहां फोन के मिंट कलर ऑप्शन का कोई जिक्र नहीं किया गया है। कंपनी के ऑफिशियल टीजर में बताया गया था कि फोन को मिंट कलर में भी पेश किया जाएगा। खबरों की मानें तो Pixel 3 के व्हाइट कलर मॉडल में पावर बटन को एक्वा कलर में दिया जाएगा। इसके अलावा Google Pixel 3 के सैंड कलर वेरिएंट में दिया गया पावर बटन पिंक कलर का होगा।

इसके अलावा गूगल ने जापान में एक प्रमोशनल वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और पिंक कलर को दिखाया गया है। अगर इस वीडियो के आधार पर देखा जाए तो Pixel 3 और Pixel 3 XL को ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और पिंक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

Pixel 3 और Pixel 3 XL की डिटेल्स:

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Pixel 3 XL में ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, Pixel 3 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। दोनों पिक्सल मॉडल में दो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं जो स्टीरियो ऑडियो आउटपुट को इनेबल करने में मदद करेंगे। पिछले हफ्ते लीक हुई Pixel 3 XL की फोटोज के मुताबिक, फोन में रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। टिप्सटर इवान ब्लास ने भी Pixel 3 और Pixel 3 XL के डिजाइन शेयर किए थे।

लीक जानकारी के मुताबिक, Pixel 3 XL में 6.2 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440 x 2880 होगा। वहीं, Pixel 3 मे 5.5 इंच का डिस्प्ले साइज दिए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि गूगल की पिक्सल सीरीज में Pixel 3 XL में अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।

Pixel 3 और Pixel 3 XL में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, दोनों फोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस होने की उम्मीद है। ग्राफिक्स के लिए इनमें एड्रेनो 630 जीपीयू दिया जा सकता है। साथ ही ये दोनों फोन एंड्रॉइड 9.0 पाई पर काम करेंगे। चीन की वेबसाइट JD.com के मुताबिक, Pixel 3 की कीमत 4999 चीनी युआन यानी करीब 52,800 रुपये होगी। वहीं, Pixel 3 XL की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:

Nokia के इन स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट हुआ Android 9, जानें खास फीचर्स

Vodafone Idea ने 100 रुपये के रेंज में उतारे दो प्लान्स, Jio के प्लान्स को मिलेगी चुनौती

जियो को टक्कर देने BSNL 29 रुपये में दे रहा डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।