Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Maps को मिला ये कमाल का फीचर, स्क्रीन लॉक पर भी देख पाएंगे रास्ता; ऐसे करना है इनेबल

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 04:30 PM (IST)

    Google Map यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया गया है। इसका नाम Glanceable directions है। इसमें डायरेक्शन देखने को लिए फोन को अनलॉक करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि सभी जानकारी बिना लॉक खोले ही दिखेगी। नए फीचर में रियल टाइम अपडेट्स अनुमानित आगमन समय (ETA) अपकमिंग टर्न की सुविधा मिलेगी। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    Google Map यूजर्स के लिए नया फीचर आया है।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मैप के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए Google इसमें लगातार नए-नए अपडेट जोड़ रहा है। अब यूजर्स के काम को आसान करने के लिए हाल ही में एक नया फीचर रोलआउट किया गया है।

    जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन लॉक स्क्रीन पर भी देख पाएंगे। इसमें यूजर्स को अनुमानित आगमन समय (ETA) भी दिखेगा। आइए इस फीचर के बारे में जान लेते हैं। 

    काम आसान करेगा नया फीचर

    जो फीचर पेश किया गया है उसका नाम Glanceable directions है। इसमें डायरेक्शन देखने को लिए फोन को अनलॉक करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि, सभी जानकारी बिना लॉक खोले ही दिखेगी। इसमें रियल टाइम अपडेट्स, अनुमानित आगमन समय (ETA), अपकमिंग टर्न की सुविधा मिलेगी। इस फीचर को पेश करने के पीछे गूगल का मकसद यूजर्स के नेविगेशन के अनुभव को बेहतर करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपडेट के मुख्य फीचर्स

    रियल टाइम अपडेट्स- इसमें यूजर्स को यात्रा के दौरान रियल टाइम इन्फोर्मेशन मिलती है।

    रूट ओवरव्यू- इसमें नेविगेशन और ओवरव्यू को यात्रा के दौरान मॉनिटर किया जा सकता है।

    ऑटोमैटिक रिकैल्कुलेशन- यूजर्स के द्वारा मैप में डाली गई डेस्टिनेशन के अनुसार यह नेविगेशन दिखाता है।

    इनेबल करने का तरीका

    अगर आप गूगल मैप के इस नए फीचर को ऑन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

    स्टेप 1- सबसे पहले अपने फोन में गूगल मैप ओपन करें।

    स्टेप 2- राइट कॉर्नर में प्रोफाइल आईकन पर क्लिक करना है।

    स्टेप 3- इसके बाद सेटिंग पर टैप करना है।

    स्टेप 4- स्क्रॉल करने के बाद Navigation settings में आ जाना है।

    स्टेप 5- यहां Glanceable directions ऑप्शन दिखेगा। जिसे ऑन कर देना है।

    ये भी पढ़ें- बड़ा आसान है YouTube Shorts से पैसे कमाना! ये क्राइटेरिया पूरा करते ही होने लगेगी अच्छी खासी अर्निंग