Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वो 5 लोकेशन, जिसे Google Maps दुनिया से रखता है छिपाकर, जानें इसके पीछे की वजह

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Thu, 31 Mar 2022 09:15 AM (IST)

    Google map Secret Locationsआज के समय में Google Maps लोगों की अहम जरूरतों में से एक है। रास्ते का पता लगाना या किसी की लोकेशन शेयर करना हो Google Maps बहुत मददगार होता है। कुछ जगहें ऐसी भी हैं जो Maps पर भी नहीं दिखाई देती हैं।

    Hero Image
    Photo Credit - Google Map File Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google map Secret Locations: Google Maps का इस्तेमाल आमतौर पर किसी लोकेशन पर जाने या किसी जगह की दूरी का पता लगाने के लिए करते है। मगर कुछ जगहें ऐसी भी है, जो Google Maps पर या तो दिखाई नहीं देती या फिर ब्लर नजर आती हैं। ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में हम जानेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. एप्पल के CEO टिम कुक का पालो अल्टो हाउस, कैलिफोर्निया

    एप्पल(Apple ) के CEO टिम कुक का कैलिफोर्निया स्थित पालो अल्टो हाउस Google Maps पर पूरा ब्लर दिखाई देता है। AppleInsider का रिपोर्ट के अनुसार ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि 45 साल की महिला कुक के घर में जबरन घुस गई थी।

    2. जेनेट द्वीप - रूस(Jeannette Island - Russia)

    Google Maps में जेनेट आइलैंड रशिया टाइप करने पर कुछ नहीं दिखाई देता है। यूजर्स को Unavailable 76.717947,158.109982. के साथ एक पॉप अप मैसेज आता है। ऐसा माना जाता है कि यह आइलैंड रशियन मिलिट्री बेस है।

    3. एरियल कास्त्रो का घर - क्लीवलैंड, ओहियो ( Arial Castro's house - Cleveland, Ohio)

    क्लीवलैंड के एरियल कास्त्रो का घर भी Google Maps पर नहीं दिखाई देता है। एरियल कास्त्रो ने काफी लंबे समय तक तीन महिलाओं को क्लीवलैंड में अपने घर में कैद कर के रखा था।

    4. मार्कौले न्यूक्लियर साइट-फ्रांस (Marcoule Nuclear Site - France)

    फ्रांस के मार्कौले न्यूक्लियर साइट को भी गूगल मैप्स( Google Maps) पर नहीं देखा जा सकता है। फ्रांस सरकार के अनुरोध पर ये पूरी साइट गूगल मैप्स फ्रांस पर पिक्सलेटेड दिखाई देती है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि मार्कोले फ्रांस की टॉप न्यूक्लियर रिसर्च सुविधाओं में से एक है। इसमें दो ट्रिटियम न्यूक्लियर रिएक्टर भी हैं।

    5. ओवल ऑफिस - वाशिंगटन(Oval Office - Washington)

    बता दें कि आप Google Maps अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस को बिल्कुल साफ रूप से देख सकते हैं, मगर ओवल ऑफिस को देखना आसान नहीं होगा। ओवल ऑफिस वह जगह है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति अपना काम करते हैं। ये जगह Google Maps सफेद रंग की दिखाई देती है।

    Written By - Ankita Pandey 

    comedy show banner