Google For India 2022 Event Live: शुरू हो गया गूगल फॉर इंडिया इवेंट, ये हैं अब तक के अपडेट्स
8th Edition of Google for India 2022 Event Live: गूगल फॉर इंडिया 2022 इवेंट में शुरू हो गया है। इसमें गूगल के CEO सुंदर पिचाई के एक विशेष कीनोट दे सकते हैं। इसके साथ ही भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था को चलाने में मदद करने के लिए नए भारतीय समाधानों पर रोशनी डाली जाएगी।

Google For India 2022 Event Live Updates: Google for India 2022 इवेंट का 8वां एडिशन आज दोपहर 12:00 शुरू हुआ, जिसे YouTube पर लाइव-स्ट्रीम किया जा रहा है। गूगल इसमें भारत में एआई-आधारित सॉल्यूशन पर काम करने और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को सही ढ़ग से चलाने के लिए कई भारतीय ब्रांडों के साथ साझेदारी की भी घोषणा करेगी।
बता दें कि गूगल इंडिया के प्रमुख संजय गुप्ता ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें उन्होंने गूगल के इंडिया डिजिटाइजेशन फंड 2020 और महिलाओं के द्वारा नेतृत्व किए जानें वाले वेंचर्स की बात की ।
एआई संचालित Google सर्च इंजन
गूगल सर्च के VP लिज रीड ने कहा कि भारत में इंटरनेट यूजर्स पिछले पांच सालों में दोगुने हो गए हैं। कंपनी एक मल्टीसर्च फीचर ला रही है, जो हिंदी से शुरू होकर अन्य भारतीय भाषाओं में आ रहा है और यह इमेज और टेक्स्ट का उपयोग करके आपको किसी विषय को खोजने में मदद करेगा।
ग्रामीण भारत में Google इंटरनेट के यूजर्स
10 साल पहले, ग्रामीण भारत में 10 में से केवल एक महिला इंटरनेट यूजर थी, जो अब बढ़कर 4 हो गई है। इसलिए गूगल ने एक नए प्रोजेक्ट बिंदी की भी घोषणा की, जो सामाजिक संदर्भ और तकनीकी अंतराल को समझने में मदद करता है।
बना रहा है क्लिनिकल इंटेलिजेंस इंजन
कंपनी अपोलो के साथ एक प्रोजेक्ट की शुरुआत की है, जो ट्यूबरक्लोसिस के लिए एक्स-रे की जांच करने में मदद करेगी। इसके साथ ही Google AAI का उपयोग करके एक क्लिनिकल इंटेलिजेंस इंजन भी बना रहा है जिसका उपयोग सामान्य बीमारियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
एआई से हैल्थ सेक्टर में भी होगा फायदा
Google वर्तमान में भारत में 1 लाख माताओं की सहायता के लिए AI का उपयोग कर रहा है। इसके साथ ही गूगल डॉक्टर्स द्वारा हाथ से लिखे प्रिस्क्रिप्शन को समझने के लिए भी AI का उपयोग कर रहा है, जो भारत में एक चुनौती हो सकती है और कंपनी अभी भी इस पर काम कर रही है।
किसानों के लिए मददगार होगा AI
.webp)
भारत में एग्रिकल्चर को एक नई दिशा देने के लिए गूगलरिमोट सेंसिंग क्षमताओं का उपयोग कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरु में एक लैंडस्केप अंडरस्टैंडिंग मॉडल भी विकसित किया है, जिसका परीक्षण तेलंगाना में किया जा रहा है। यह खेतों, और प्राकृतिक और मानव निर्मित जल निकायों की पहचान कर सकता है।इसके साथ ही ये मॉडल खेतों में फसलों को लेकर हो रहे बदलावों का भी पता लगा सकेगा, जैसे कि फसल कब बोई गई थी।
नए प्रोजेक्ट वाणी पर काम करेगा गूगल
Google ने एक नए AI/ML मॉडल बनाने की योजना बनाई है, जिसके लिए कंपनी भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ साझेदारी की है। इसे प्रोजेक्ट वाणी नाम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में भारत के 773 जिलों से भाषा के नमूने एकत्र किए जाएंगे। प्रोजेक्ट वाणी यह सुनिश्चित करेगा कि इसके तहत इकट्ठा और तैयार किया गया डेटा ओपन-सोर्स हो।
Google इंडिया डिजिटाइजेशन फंड 2020 में किया अपडेट
Google भारतीय महिलाओं के द्वारा नेतृत्व की जाने वाली कंपनियों में निवेश कर रहा है। इसके अलावा कंपनी इंटरनेट को मजबूत करने के लिए एयरटेल और जियो के साथ भी पार्टनरशिप कर रही है।
AI और Google से भारत में बड़े बदलाव
संजय गुप्ता ने बताया कि गूगल AI की मदद से बड़े पैमाने पर बदलाव करेगा। इससे ऑनलाइन सुरक्षा के साथ- साथ एग्रिकल्चर में भी काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा यह AI सिस्टम बाढ़ की भविष्यवाणी में भी मदद कर सकता है। यानी कि AI भारतीयों की सुरक्षा, खाद्य और ऊर्जा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर मददगार हो सकता है।
भारत में 700 मिलियन से अधिक इंटरनेट यूजर्स
इवेंट के दौरान संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि भारत के तकनीकी उद्योग की वैल्यू 230 बिलियन डॉलर है और भारत में 700 मिलियन से अधिक इंटरनेट यूजर्स हैं।
एक ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग
इवेंट की शुरुआत गूगल इंडिया के प्रमुख संजय गुप्ता ने की। इन्होनें कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग आने वाले वर्षों में एक ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा। इसके बाद भारत में विभिन्न उद्देश्यों के लिए Google का उपयोग कैसे किया जा रहा है, इस पर एक वीडियो दिखाया जाता है।