Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day 2024: Google ने Doodle के जरिए दी 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 08:34 AM (IST)

    Google ने गणतंत्र दिवस 2024 को बधाई देने और इस दिन को खास बनाने के लिए एक डुडल बनाया है। आपको बता दें कि ये 75वां गणतंत्र दिवस है जो पिछले 75 सालों में भारत के विकास और संविधान की कहानी को बयान करता है। यहां हम आपको आज इस गूगल डुडल के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Republic Day 2024: गूगल ने अपने डुडल के जरिए दी गणतंत्र दिवस की बधाई

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।Republic Day 2024: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस भारतीयों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है क्योंकि आज से 75 साल पहले भारतीय संविधान को लागू किया गया था। इस दिन को और खास बनाने में गूगल ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि गूगल अपने डूडल के जरिए आज 26 जनवरी को भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ये हर भारतीय को उस दिन की याद दिलाता है, जब 1950 में भारत के संविधान को अपनाया गया था और देश को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया था।

    क्या है Doodle में खास

    • इस Doodle को वृंदा जवेरी ने बनाया है, जिसमें आफको यह गणतंत्र दिवस परेड की झलक दिखाई देती है।
    • इसमें आपको दो अलग स्क्रीन दिखाई देगी, जिसमें से एक ब्लैक और व्हाइट में दिखाई देखा, जबकि दूसरी स्क्रीन रंगीन है।
    • इसके अलावा जब आप इस डुडल पर क्लिक करेंगे तो आपको एक पेज पर ले जाएगा। इस पेज पर नीचे जाने पर आफको सेलिब्रेशन सिंबल दिखाई देखा, जिसे क्लिक करने पर आपको खास एक्सपीरियंस मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें - Digital India के साथ सशक्त हो रहा देश; ई हॉस्पिटल, आधार मोबाइल अपडेट जैसे ऐप-प्लेटफॉर्म से आसान हो रही राह

    भारत में कैसे मनाया जाता है त्यौहार

    • आपको बताते चले कि भारत के हर कोने में गणतंत्र दिवस को मनाया जाएगा और हर जगहों पर भारतीय ध्वज लहराता हुआ देखा जाएगा।
    • इसके साथ ही आज नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड भी होती है, जिसमें सरकार के अलग डिपार्टमेंट और सेनाएं अपनी भव्य झांकियां पेश की जाएगी। इसमें मार्चिंग बैंड और भारत के सशस्त्र बलों की रेजिमेंट शामिल होती हैं।
    • ये परेड कर्तव्य पथ पर होगी, जो राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैला तीन किलोमीटर लंबा ट्रैक है। गणतंत्र दिवस 2024 की परेड सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली के विजय चौक से शुरू होगी, जो विजय चौक से कर्तव्य पथ तक जाएगी।
    • आपको बता दें कि इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 8 बजे कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

    यह भी पढ़ें - क्या है डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, जनता के फायदे हैं अनेक; सरकार की पहल इन मायनों में है खास