Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Window 11 यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब एंड्राइड और iOS की तरह हर साल मिलेंगे नये फीचर अपडेट

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jul 2021 09:56 AM (IST)

    Microsoft की तरफ से Window 11 को 6 साल बाद रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि अब Microsoft Window यूजर्स को नये-नये अपडेट के लिए सालों का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। Window 11 यूजर्स को हर साल नये-नये अपडेट जारी किये जाएंगे।

    Hero Image
    यह Window 11 की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Window 11 Update : Window 11 को पिछले माह लॉन्च किया गया है, जो नये यूजरफेस, ऐप आइकन और सेंट्रल प्लेस स्टार्ट मेन्यू बटन के साथ आता है। ऐसी उम्मीद है कि इसे साल के आखिरी में रोलआउट किया जाएगा। यह नये पीसी में प्री-इंस्टॉल तौर पर उपलब्ध रहता है। Window 10 यूजर्स को Window 11 का मुफ्त अपग्रेड दिया जा रहा है। यह मौजूदा वक्त में टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। Microsoft की तरफ से Window 11 को 6 साल बाद रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि अब Microsoft Window यूजर्स को नये-नये अपडेट के लिए सालों का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। Window 11 यूजर्स को हर साल नये-नये अपडेट जारी किये जाएंगे। कंपनी ने Window 11 के लिए बड़े फीचर अपग्रेड को एनुअली रोलआउट करने का ऐलान किया है। इसका फायदा यह होगा कि Window 11 हर साल नये बग से निपटने के लिए तैयार रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द जारी किया जाएगा Window 11 अपडेट 

    Microsoft कंपनी ने कंफर्म किया है कि उसकी तरफ से सालाना आधार पर Window 11 फीचर को अपडेट जारी किया जाएगा। कंपनी हर साल की दूसरी छमाही में Window 11 अपडेट को शेड्यूल करेगी। ऐसे में हर साल यूजर्स को दो बड़े अपडेट हासिल होंगे। जबकि Window 11 और Window 10 डिवाइस को मंथली आधार पर सिक्योरिटी अपडेट के तौर पर क्वालिटी अपडेट दिया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया कि Home, Pro यूजर्स को Window 11 का 24 माह तक सपोर्ट मिलेगा। जबकि Window 22 इंटरप्राइज और एजूकेशन एडिशन के लिए 36 माह की उपलब्धता मिलेगी।

    नये Window 11 अपडेट में मिलेंगे ये फीचर्स  

    Windows 10 लगातार मंथली साल 2025 तक Windows 10 सिक्योरिटी अपडेट हासिल करेगा। अगर हार्डवेयर की बात करें, तो Microsoft सभी दिग्गज सिलिकॉन पार्टनर जैसे AMD, Intel और Qualcomm के साथ काम करता है। Windows 11 के लिए लैपटॉप या फिर कंप्यूटर में 64-bit x86 या ARM प्रोसेसर का सपोर्ट होना चाहिए। यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। Windows 10 के लिए कम से कम 1GB रैम और 16GB स्टोरेज की जरूरत होगी। Window 11 में नये स्टार्ट मेन्यू के साथ नये वालपेपर और एनिमेटेड इफेक्ट्स और फ्रेश साउंड डिलीवरी मिलती है। लेटेस्ट विंडो ओएस अपडेटेड माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के साथ आता है।