Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garena Free Fire OB47 Update का डाउनलोड लिंक हुआ लाइव, नए फीचर के साथ कैरेक्टर और रिवार्ड्स की पूरी जानकारी

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 12:15 PM (IST)

    पॉपुलर मोबाइल गेम Garena Free Fire OB47 Update भारत में उपलब्ध हो चुका है। दिसंबर महीने में गेम के लिए उपलब्ध करवाया यह अपडेट विंटर सीजन और फेस्टिव इवेंट को देखते हुए लाया गया है। अपडेट के साथ गेमर्स को विंटर थीम सेटिंग के साथ-साथ नए सिटी मैप नए कैरेक्टर विपेन और नए थीम के साथ बहुत कुछ मिलता है।

    Hero Image
    Garena Free Fire गेम को मिला नया अपडेट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बैटल रॉयाल गेम Garena Free Fire MAX के लिए नया अपडेट रिलीज कर दिया गया है। इस अपडेट का इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा है। Garena Free Fire गेम के लिए इस लेटेस्ट अपडेट को OB47 नाम दिया गया है। इस अपडेट के साथ साथ गेमिंग सेटअप विंटर वॉन्डरलैंड में कन्वर्ट हो जाता है। दिंसबर महीने में मिला यह अपडेट गेम विंटर थीम सेटिंग के साथ-साथ नए सिटी मैप और बहुत कुछ लेकर आता है। इसके साथ ही यह अपडेट थ्रिलिंग एडिशन के साथ गेम में जिपलाइन जैसे नए इलेक्ट्रिक इफेक्ट ऑफर करता है। यहां हम आपको फ्री फायर के लेटेस्ट अपडेट से जुड़े डिटेल्स की जानकारी दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Free Fire OB47 update

    फ्री फायरर के लेटेस्ट Free Fire MAX OB47 अपडेट को 4 दिसंबर 2024 को रिलीज किया गया है। Free Fire MAX OB47 के साथ प्लेयर्स को गेम में नए कैरेक्टर्स, विपेन और नए रिवार्ड भी देखने को मिलेंगे। इस अपडेट के टीजर में गेम के नए कैरेक्टर Koda की झलक देखने को मिलती है। इसके साथ ही इसमें M590 शॉटगन, विपेन बैलेंस एडजस्टमेंट, कैरेक्टर स्किल रिवार्ड्स और बहुत कुछ देखने को मिलेंगे।

    Free Fire MAX अपडेट के खास फीचर्स

    फ्री फायर गेम का यह अपडेट विंटर और फेस्टिव इवेंट को देखते हुए लाया गया है। इस नए अपडेट में गेम में कई फ्रेश गेमिंग थीम, रिवार्ड शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही प्लेयर्स गेम खेलते हुए चिल्ली विंटर और अपकमिंग होलिडे सीजन को इंजॉय कर पाएंगे। फ्री फायर के शौकीन गेमर्स नए अपडेट में विंटरलैंड: फ्रॉस्टी ट्रैक, फेस्टिवल क्लॉक टावर, फ्रोजन वाटर जैसे मजेदार थीम इंजॉय कर पाएंगे।

    Garena Free Fire MAX OB47 अपडेट कैसे करें डाउनलोड

    Free Fire OB47 update को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में मौजूद Free Fire गेम की ऐप को Google Play Store से अपडेट करने की जरूरत होगी। आपको फोन में Play Store ऐप को ओपन करना है। इसके बाद Free Fire सर्च करना है। यहां आपको ऐप को अपडेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। अपडेट बटन पर क्लिक कर गेम को अपडेट कर सकते हैं।

    Fire-Fire MAX OB47 को iOS में अपडेट करने के लिए आईफोन यूजर्स को अपने फोन में App Store को ओपन करना होगा। यहां भी आपको Free Fire MAX सर्च करना है। यहां ऐप में अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। अपडेट बटन पर क्लिक कर इस लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: iQOO के इस 5G फोन पर तगड़ी डील, ऑफर्स के साथ 17 हजार से कम में खरीदने का मौका, मिलता है पावरफुल प्रोसेसर