विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flipkart Flipstart Days Sale: स्मार्टफोन और होम अपलायंस पर मिल रही है भारी छूट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 01 Apr 2019 10:21 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 12:08 PM (IST)

Flipkart पर आज से Flipstart Days Sale शुरू हो रही है। इस सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर होम अप्लांयसेज और अन्य घरेलू प्रोडक्ट्स पर 80 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है

Flipkart Flipstart Days Sale: स्मार्टफोन और होम अपलायंस पर मिल रही है भारी छूट
Flipkart Flipstart Days Sale: स्मार्टफोन और होम अपलायंस पर मिल रही है भारी छूट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आज से Flipstart Days Sale शुरू हो रही है। इस सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर होम अप्लांयसेज और अन्य घरेलू प्रोडक्ट्स पर 80 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस सेल में आप कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, होम अप्लांयस, कपड़े एवं अन्य प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। इस सेल में एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को 10 फीसद का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए, जानते हैं इस सेल में मिलने वाले बैंक ऑफर्स के बारे में

इस तरह उठाएं बैंक ऑफर का लाभ

Flipkart Flipstart Days Sale में किसी भी प्रोडक्ट को अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आपको 10 फीसद तक का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको कम से कम Rs.2,999 की शॉपिंग करनी होगी। वहीं, अगर आप ग्रोसरी आउटम की शॉपिंग करते हैं तो आपको मिनिमम Rs.1,499 की शॉपिंग करनी होगी। इस ऑफर मे आपको अधिकतम Rs.750 का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा आप ईएमआई के जरिए भी शॉपिंग कर सकते हैं।

टेक के नए वीडियोज देखने के लिए Jagran HiTech चैनल को सब्सक्राइब करें।

आप कोई भी होम अप्लायंस या फिर अन्य कोई उत्पाद खरीद रहे हैं तो आपके पास फ्लिपकार्ट का अकाउंट होना जरूरी है। अगर, आप फ्लिपकार्ट यूजर नहीं हैं तो आप अपने मोबाइल नंबर या अन्य सोशल अकाउंट के जरिए भी अपना फ्लिपकार्ट अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं। अकाउंट क्रिएट करने के बाद आप जिस प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं उसे अपने कार्ट में एड कर लें। जैसे ही इन प्रोडक्ट्स की वैल्यू ऑफर वैल्यू के बराबर हो जाएगी, आपको बैंक ऑफर्स मिल जाएगा। बैंक ऑफर्स के अलावा भी आपको कई प्रोडक्ट वास्तविक मूल्य से कम में उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें:

PUBG Mobile के लिए जारी हुआ 0.12.0 बीटा अपडेट, जानें क्या है नया?

Xiaomi Mi A3 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 48MP कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy Tab A (2019) S-Pen के साथ हुआ लॉन्च, Apple iPad Mini (2019) को मिलेगी चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।