विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 1 नवंबर से होगी शुरू, ऑफर्स और डिस्काउंट समेत मिलेंगी कई Deals

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 29 Oct 2018 04:04 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 04:31 PM (IST)

फ्लिपकार्ट Big Diwali Sale के साथ वापसी करेगी। यह सेल 1 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगी

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 1 नवंबर से होगी शुरू, ऑफर्स और डिस्काउंट समेत मिलेंगी कई Deals
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 1 नवंबर से होगी शुरू, ऑफर्स और डिस्काउंट समेत मिलेंगी कई Deals

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ई-कॉमर्स कंपनियों का फेस्टिव सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। फ्लिपकार्ट फेस्टिव धमाका डेज के खत्म होने के बाद कंपनी जल्द ही Big Diwali Sale के साथ वापसी करेगी। यह सेल 1 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगी। कंपनी ने एक टीजर में इस दौरान मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दी है। Mi LED TV 4 Pro के 55 इंच वेरिएंट को हर रोज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

फ्लिपकार्ट Big Diwali Sale:

फिलहाल सेल के ऑफर्स की जानकारी अभी ज्यादा डिटेल में नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी ने SBI से साझेदारी की है। इसके तहत क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा सकता है। Mi LED TV 4 Pro के 55 इंच के टीवी को 57,999 रुपये के बजाय 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट में दिवाली सेल के दौरान मोबाइल फोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्ट और स्टैंडर्ड टीवी, रेफ्रीजरेटर, एयर प्यूरिफायर और होम अप्लायंसेज पर कई ऑफर्स और डील्स उपलब्ध कराए जाएंगे। यूजर्स को नो कॉस्ट ईएमआई, 22000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 399 रुपये में एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी।

फ्लिपकार्ट के अलावा फिलहाल पेटीएम महाकैशबैक सेल का आयोजन कर रही है। इस दौरान फैशन प्रोडक्टस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कोई भी ई-कॉमर्स कंपनी अभी दिवाली सेल का आयोजन नहीं कर रही है। लेकिन अगर टेलिकॉम कंपनी की बात की जाए तो रिलायंस जियो स्पेशल दिवाली ऑफर लेकर आई है जिसके तहत रिचार्जेज पर 100 फीसद कैशबैक समेत 8 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है।

जानें जियो स्पेशल दिवाली ऑफर की डिटेल्स:

स्पेशल दिवाली ऑफर के तहत यूजर्स को 100 फीसद कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक यूजर्स को तभी मिलेगा जब वो 149 या उससे ज्यादा के प्लान्स रिचार्ज करेंगे। यह कैशबैक कूपन्स या वाउचर्स के तौर पर दिया जाएगा। इन वाउचर्स को MyJio ऐप या रिलायंस स्टोर से रिडीम किया जा सकेगा। यह ऑफर केवल 30 नवंबर तक ही वैध है। वहीं, वाउचर्स को इस साल के अंत तक रिडीम किया जा सकेगा। हालांकि, इन्हें रिडीम करने के लिए यूजर्स को न्यूनतम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी। यह वाउचर्स MyJio ऐप पर MyCoupons सेक्शन में दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि इन वाउचर्स को Bookmyshow, Google, Cleartrip और Google Play के लिए रिडीम नहीं किया जा सकता। यह ऑफर जियो के मौजूदा और नए यूजर्स के लिए वैध है। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी इस लिंक पर जाकर कर ली जा सकती है। https://www.jio.com/en-in/jio-diwali-cashback-offer

यह भी पढ़ें:

BSNL मात्र 1.35 रुपये में दे रहा 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत SMS बेनिफिट्स

IMC 2018: डीटेल ने लॉन्च किए 4 स्मार्ट LED TV, कीमत 20000 रुपये से शुरू

सैमसंग 2019 में पेश करेगा मुड़ने वाला 5G स्मार्टफोन, Galaxy S10 भी करेगा लॉन्च

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।