विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flipkart Big Billion Days Sale: 15 हजार से कम में 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाला शानदार 5G फोन

Published: Thu, 18 Sep 2025 11:01 AM (IST)

फ्लिपकार्ट पर जल्द ही बिग बिलियन डेज सेल 2025 शुरू होने वाली है जो 23 सितंबर से शुरू होगी। इस ...और पढ़ें

Flipkart Big Billion Days Sale: 15 हजार से कम में 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाला शानदार 5G फोन
Flipkart Big Billion Days Sale: 15 हजार से कम में 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाला शानदार 5G फोन

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट पर जल्द ही साल की सबसे बड़ी बिग बिलियन डेज सेल 2025 शुरू होने जा रही है। इस सेल की शुरुआत 23 सितंबर, 2025 से होने जा रही है। सेल से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्ट्स डील्स का भी खुलासा कर दिया है, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, अप्लायंसेज और अन्य कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं। खरीदार हर साल इस सेल का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स को सबसे कम कीमतों पर खरीद सकें।

CMF Phone 2 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

इस बार की सेल में तो आईफोन पर सबसे बड़ी डील्स भी मिल रही हैं लेकिन न सिर्फ आईफोन बल्कि कंपनी कई अन्य Android फोन्स पर भी इस सेल में बड़े डिस्काउंट देगी। फ्लिपकार्ट के सेल पेज के मुताबिक सेल के दौरान CMF Phone 2 Pro सिर्फ 14,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन अपने बोल्ड डिजाइन और ट्रेंडी लुक के लिए काफी पॉपुलर है। ऐसे में फोन पर ऐसी डील इसे और भी खास बना देती है।

CMF फोन 2 प्रो के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन के मामले में भी यह फोन काफी शानदार है जहां डिवाइस में 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक 7300 प्रो 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ 8GB तक रैम मिलती है। इसके अलावा, डिवाइस में 5000mAh की बैटरी भी मौजूद है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

CMF फोन 2 प्रो के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए CMF फोन 2 प्रो में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही डिवाइस में 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल जाता है। सेल्फी लवर्स के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Flipkart सेल: iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max पर मिलेगा इतना डिस्काउंट