Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Motorola के आने वाले 4 Smartphones के फीचर्स, कीमत हुई लीक,जानिये

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Sat, 18 Jun 2022 01:11 PM (IST)

    Motorola लगातार नए नए स्मार्टफोन लाने में लगी हुई है। एक तरफ अभी हाल ही में भारत में Moto E32s और Moto G82 लांच हए हैं। तो वहीं अब मीडिया रिपोर्ट के जरिये मोटोरोला के आने वाले 4 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स और कीमत लीक हुए हैं।

    Hero Image
    Motorola Smartphones photo credit- Jagran File Photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola लगातार नए नए स्मार्टफोन लाने में लगी हुई है। एक तरफ अभी हाल ही में भारत में Moto E32s और Moto G82 लांच हए हैं। तो वहीं अब मीडिया रिपोर्ट के जरिये मोटोरोला के आने वाले 4 स्मार्टफ़ोन्स के फीचर्स और कीमत लीक हुए हैं। इन स्मार्टफोंस में Motorola Edge 30 Fusion, Motorola Edge 30 Lite, Moto G32 और Moto E12 के नाम शामिल हैं। आइये जानते हैं इन सभी के लीक हुए फीचर्स और कीमत।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Motorola Edge 30 Fusion के संभावित फीचर्स

    इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 900 प्रोसेसर लगा हुआ है। इसमें 8 GB की रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज लगी हो सकती है। फोन की कीमत EUR 679 भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 55,700 रुपये हो सकती है।

    Motorola Edge 30 Lite के संभावित फीचर्स

    इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 8 GB की रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन में 6.28 इंच की OLED स्क्रीन हो सकती है, जिससे Full HD+ पर resolution मिल सकता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट हो सकता है। वहीँ कैमरे की बात करें तो इसमें 64 MP का मेन कैमरा और 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा लगा हो सकता है। इसके साथ ही 32 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 4,020 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही 30 W का फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया जा सकता है। इस की कीमत EUR 399 भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 32,700 रुपये हो सकती है।

    Moto G32 के संभावित फीचर्स

    मोटो के इस फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर लगा हो सकता है। फोन में 3 GB की रैम और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसकी 6.5 इंच की IPS LCD स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 90 HZ का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन के कैमरे में 16 MP और 2 MP के बैक कैमरे और 8 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 5000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस की कीमत EUR 299 भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 18,800 रुपये हो सकती है।

    Moto E12 के संभावित फीचर्स

    मोटोरोला की e सीरीज एंट्री लेवल सीरिज होती है। इस फोन में 2 GB की रैम और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। यह Android Go एडिशन के साथ लांच हो सकता है। इस की कीमत EUR 139 भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 11,400 रुपये हो सकती है।

    बताए गए सभी फीचर्स और कीमत कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा लीक हुए हैं। हालाँकि मोटोरोला ने अभी किसी भी फीचर और कीमत पर कोई टिपण्णी नहीं की है।