विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Facebook बंद करने वाला है लोकप्रिय Moments फीचर, जानें कैसे Save करें सारे फोटो

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 25 Jan 2019 07:09 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 26 Jan 2019 12:36 PM (GMT+05:30)

फेसबुक के इस फीचर्स की मदद से आप अपने फ्रेंड्स, रिलेटिव्स एवं अन्य लोगों के साथ मोमेंट्स शेयर कर पाते हैं

Facebook बंद करने वाला है लोकप्रिय Moments फीचर, जानें कैसे Save करें सारे फोटो
Facebook बंद करने वाला है लोकप्रिय Moments फीचर, जानें कैसे Save करें सारे फोटो

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक Facebook अपना Moments फीचर जल्द शट डाउन करने वाला है। Facebook ने Moments फीचर को 2015 में गूगल फोटोज को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया था। फेसबुक के इस फीचर्स की मदद से आप अपने फ्रेंड्स, रिलेटिव्स एवं अन्य लोगों के साथ मोमेंट्स शेयर कर पाते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करके फेसबुक आपके दोस्तों को आपको बताए बिना ही उनके साथ लिए गए फोटोज को आपके फेसबुक एलबम से लेकर शेयर करता है। फेसबुक को गूगल प्ले स्टोर से 50 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फेसबुक यूजर्स को ई-मेल के जरिए यह सूचित कर रहा है कि इस फीचर को जल्द ही हटाया जा सकता है। इसके लिए आप अपने पुराने फोटोज मई तक डाउनलोड कर लें। 25 फरवरी के बाद कोई भी फोटो फेसबुक में अपलोड करने के बाद आप देख नहीं पाएंगे। आज हम आपको कुछ स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने Facebook मोमेंट्स को डाउनलोड कर सकेंगे।

सबसे पहले आपको अपने मोमेंट्स को सिलेक्ट करना होगा। इसके लिए आप https://www.facebook.com/moments_app/export वेबसाइट पर जाकर अपने फेसबुक मोमेंट्स को सिलेक्ट करके अपने डिवाइस या गूगल ड्राइव में एक्सपोर्ट कर सकते हैं या फिर फेसबुक प्रोफाइल में जाकर प्राइवेट एलबम क्रिएट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

IRCTC के इन 7 नए फीचर्स के बारे में आपको पता होना चाहिए

Xiaomi Mi Soundbar का है इन स्मार्ट स्पीकर्स से मुकाबला

Keyboard शॉर्टकट से लेकर Incognito टैब तक, Google Chrome की ये 8 सेटिंग्स है उपयोगी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।