Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Earth Day 2023: धरती पर कब और कैसे आया हिमयुग (Ice Age), करोड़ों साल तक जमी रहती है बर्फ

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 06:30 PM (IST)

    क्या आपको पता है कि पृथ्वी (Earth) के इतिहास में एक ऐसा युग भी आया था जब जमीन पर हर जगह केवल बर्फ ही बर्फ थी। इसे हिमयुग (Ice Age) के नाम से जाना जाता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

    Hero Image
    everything you need to know about Ice Age

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। कहा जाता है बदलाव प्रकृति का नियम है। ये कथन यूं नहीं लिखा और पढ़ा जाता है, इसके पीछे एक बहुत बड़ी कहानी है। हम सबको जलवायु परिवर्तन के बारे में लगभग पता है। समय-समय पर मौसम सर्दी, गर्मी और बरसात में बदलता रहता है। क्या आपको पता है कि पृथ्वी (Earth) के इतिहास में एक ऐसा युग भी आया था जब जमीन पर हर जगह बर्फ ही बर्फ थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह सुनने में तो बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन कल्पना कीजिए कि उस समय कितना भयावह मंजर रहा होगा। इतिहास में इसे हिमयुग (Ice Age) के नाम से जाना जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि हिमयुग (Ice Age) क्या है और ये धरती पर कैसे घटित हुआ।

    हिमयुग (Ice Age) क्या है

    आसान भाषा में समझें तो हिमयुग (Ice Age) एक प्राकृतिक घटना है। इसकी कोई सटीक परिभाषा देना संभव नहीं है। इस अवस्था में पृथ्वी (Earth) इतनी ठंडी हो जाती है कि बर्फ स्थायी रूप से इसकी सतह पर जम जाती है और ये काफी समय तक बनी रहती है।

    हिमयुग तब आता है, जब लंबे समय तक तापमान शून्य से भी नीचे चला जाए और लाखों-करोड़ों साल तक पृथ्वी (Earth) पर बर्फ जमी रहे। जानकारों का कहना है कि हिम युग का अवधि सैकड़ों और हजारों साल में नहीं होती है, यह और भी लंबे समय तक जाता है।

    हिमयुग (Ice Age) की समयावधि 

    आपको जानकार हैरानी होगी कि हिमयुग (Ice Age) हमेशा एक जैसा ठंडा नहीं रहता है। इसमें भी गर्मी और ठंड जैसा मौसम परिवर्तन होता रहता है। हिम युग (Ice Age) के ठंड वाले मौसम में महासागरीय बर्फ की चादर, घाटियों में ग्लेशियर और समुद्री बर्फ ज्यादा दूर तक फैल जाती है।

    पृथ्वी पर हिमयुग की इस समयावधि को स्टेडियल्स (stadials) कहा जाता है। वहीं इसके विपरीत गर्मी (Inter-stadials) का मौसम भी आता है। हिमयुग का अंत तब माना जाता है, जब पृथ्वी (Earth) इतनी गर्म हो जाए कि ढकी हुई बर्फ कम होकर पूरी तरह से गायब होने लगे।