विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FDA ने खारिज कर दी थी Elon Musk की मांग, कहा इंसान के दिमाग में नहीं लगेगी चिप

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 03 Mar 2023 07:59 AM (IST)

Twitter के CEO एलन मस्क ने अपने नए ह्यूमन ब्रेन चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक के द्वारा इंसान के दिमाग में चिप ...और पढ़ें

FDA rejected the bit of Elon musk for Neuralink chip implantation in brain
FDA rejected the bit of Elon musk for Neuralink chip implantation in brain

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Twitter के CEO एलन मस्क अपने कई फैसलों और बदलावों के चलते कई बार विवादों में घिरे रहते हैं। इसी सिलसिले के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मानव परीक्षण शुरू करने के लिए एलन मस्क द्वारा स्थापित ह्यूमन ब्रेन चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक की एक बोली को ठुकरा दिया।

मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली। मस्क के स्टार्टअप के लिए एक बड़ा झटका है। मस्क का मानना है कि न्यूरालिंक के इम्प्लांट उनके और बच्चों के दिमाग में डालने के लिए काफी सुरक्षित हैं।

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी

रॉयटर्स की रिपोर्ट से पता चला है कि क्लिनिकल परीक्षण की देखरेख करने वाली अमेरिकी एजेंसी ने पिछले साल की शुरुआत में मानव परीक्षण शुरू करने के लिए न्यूरालिंक के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। बता दें कि इसकी जानकारी न्यूरालिंक के सात कर्मचारियों ने दी। यह घटना थोड़ी अजीब है क्योंकि मस्क ने पिछले नवंबर में कहा था कि न्यूरालिंक के लिए मानव परीक्षण मई 2023 तक हो सकता है।

मानव परीक्षण के लिए तैयार है न्यूरालिंक?

बता दें कि एलन मस्क ने पिछले नवंबर में कहा था कि न्यूरालिंक के लिए मानव परीक्षण मई 2023 तक हो सकता है। जिसके बाद अब ऐसा लग न्यूरालिंक 7 मार्च, 2023 की FDA अनुमोदन के लिए अपनी खुद की तय तारीख तक अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाएगी, जिसे उसने पिछले साल निर्धारित किया था। हालांकि अब तक मस्क, न्यूरालिंक और FDA ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

क्या है न्यूरालिंक

न्यूरालिंक एक चिप है, जो अपने ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंप्लानटेशन के माध्यम से न्यूरोलॉजिकल और फिजिकल रूप से दिव्यांग लोगों की सहायता करना चाहता है। बता दें कि मस्क की कंपनी मस्तिष्क की बाहरी सतह में बालों से पतले हजारों इलेक्ट्रोड ड्रॉप की तकनीक पर काम कर रही थी।

हर इलेक्ट्रोड्स बैटरी से चलने वाले, रिमोटली रिचार्जेबल, क्वार्टर-साइज के चिप पैकेज से जुड़े एक छोटा तार होते है, जो उस जगह पर एम्बेडेड होता है, जहां Skull का सर्कल होता है। ये चिप बाहरी दुनिया के साथ वायरलेस तरीके से कम्युनिकेट कर सकती है।

जानवरों पर हुआ था प्रयोग

बता दें कि न्यूरालिंक ने बंदरों सहित 1,500 जानवरों पर प्रयोग किया था, जिसमें कई जानवर मारे गए। इसके कारण कंपनी और एलन मस्क को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। क्रंचबेस के अनुसार 2016 में मस्क द्वारा स्थापित, न्यूरालिंक ने अपनी स्थापना के बाद से 363 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। मस्क के अलावा, कंपनी के अन्य निवेशकों में Google की निवेश शाखा GV, अरबपति कॉइनबेस कोफाउंडर फ्रेड एह्रसम और OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन शामिल हैं।