Google ने Doodle बनाकर सभी फूड सर्विस वर्कर्स का किया धन्यवाद
Google के नए Doodle में उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया है जो फूड सर्विसेज के तहत काम करते हैं। फोटो साभारGoogle
नई दिल्ली, टेक डेस्क। देशभर में लॉकडाउन की स्थिति बरकरार है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में अब लोगों को और कुछ दिन अपने घर पर रहना होगा। हम सभी तो अपने-अपने घरों में रहेंगे लेकिन कुछ लोग हैं जो अपने घर से निकलकर हमारे लिए बाहर काम कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों को Google धन्यवाद करता नजर आ रहा है। कंपनी ने अपने Doodle की एक सीरीज बनाई है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने उन सभी लोगों को धन्यवाद किया है जो लोग हमारे लिए अपने घर से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं।
जानें नए Doodle के बारे में: Google ने अपने लेटेस्ट Doodle में सभी फूड सर्विसेज वर्कर्स को धन्यवाद किया है। कंपनी के नए Doodle में उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया है जो फूड सर्विसेज के तहत काम करते हैं। इसमें Doodle का G लेटर लास्ट के लेटर E पर जो कि एक फूड सर्विस वर्कर है उसे एक हार्ट यानी दिल फेंकता नजर आ रहा है। इस Doodle पर क्लिक करते ही आपको एक फोटो नजर आएगी जिसमें वो सभी लोगो मौजूद हैं जो इस मश्किल की स्थिति में हमारे साथ खड़े हैं। साथ ही इससे पहले बनाई गई Doodle की जानकारियां भी उपलब्ध कराई गई हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले के Doodle में कंपनी ने सभी पैकेजिंग, शिपिंग और डिलीवरी वर्कर्स को धन्यवाद दिया था जो इस मुश्किल घड़ी में लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचा रहे हैं। वहीं, इससे पहले कंपनी ने डॉक्टर्स का धन्यवाद किया था। जैसे ही लोग इस Doodle पर क्लिक करते हैं तो उन्हें कोरोवायरस से जुड़ी हुई खबरें उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही इससे बचने के कुछ टिप्स भी दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर