विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आप जानते हैं Computer Mouse का नाम माउस कैसे पड़ा, बहुत मजेदार हैं इससे जुड़े ये इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

Published: Mon, 18 Mar 2024 08:00 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2024 08:58 PM (IST)

Mouse की कहानी की शुरू होती है 1960 से। इसका आविष्कार डगलस कार्ल एंजेलबर्ट (Douglas Engelbart) ने किया गया था। ...और पढ़ें

दिलचस्प हैं माउस से जुड़े ये फैक्ट्स
दिलचस्प हैं माउस से जुड़े ये फैक्ट्स

HighLights

  1. Mouse का आविष्कार डगलस कार्ल एंजेलबर्ट ने किया गया था।
  2. एक समय इसको टर्टल भी कहते थे।
  3. माउस नाम पड़ने के पीछे दिलचस्प स्टोरी है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कम्प्यूटर हर किसी की लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। जिस तरह हमारे लिए कम्प्यूटर भूमिका निभाता है ठीक उसी तरह कम्प्यूटर या फिर लैपटॉप को चलाने के लिए माउस (Mouse) की जरूरत होती है।

कुछ लोग वगैर माउस के भी काम चला लेते हैं। लेकिन इन सब के अलावा क्या कभी आपने माउस से काम करते हुए सोचा कि आखिर इसका माउस का नाम माउस कैसे पड़ा। इसकी कहनी बहुत रोचक है। इस लेख में हम जानेंगे कि इसका माउस कैसे रखा गया था।

रोचक है माउस की स्टोरी...

Mouse की कहानी की शुरू होती है 1960 से, इसका आविष्कार डगलस कार्ल एंजेलबर्ट (Douglas Engelbart) ने किया गया था। लेकिन वर्तमान में माउस जैसा दिखता है उस समय वैसा नहीं दिखता था। इसको लकड़ी से तैयार किया गया था और इसमें दो पहिये भी लगे थे। इसका नाम शुरुआती समय में ‘पॉइंटर डिवाइस’ हुआ करता था। वहीं एक समय ऐसा भी था जब इसको 'टर्टल' के नाम से जानते थे।

ऐसा पड़ा माउस नाम

जब डगलस कार्ल एंजेलबर्ट ने इसका आविष्कार किया तो उन्होंने देखा कि यह देखने में किसी चूहे की तरह लगता है। जिस तेजी चूहे दौड़ता ठीक उतनी ही तेजी के साथ यह डिवाइस भी काम करता है तो ऐसे में उन्हें इस डिवाइस काम माउस रखना ही सही लगा और जब से ही इसे माउस के नाम से जाना जाता है।

कहा जाता है कि कुछ समय तक इसे टर्टल भी कहते थे। लेकिन टर्टल बहुत धीमे होता है तो इसे माउस के नाम से ही जाना जाने लगा।

बदल चुका है आज का माउस

आजकल जो माउस आते हैं वह आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी जाती है जिसके कारण ये पीसी या लैपटॉप के साथ बिना वायर के ही तालमेल बिठा लेते हैं।

ये भी पढ़ें- YouTube Trick: अंग्रेजी नहीं पसंद तो अपनी भाषा में सुनें अपने पसंदीदा यूट्यूबर को, वीडियो में ऑन कर दें बस ये जादुई सेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।