Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dish TV ने लॉन्च किया Alexa सपोर्ट के साथ एंड्राइड सेट-टॉप बॉक्स, कीमत: 2,499 रुपये

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Sat, 12 Oct 2019 01:30 PM (IST)

    Dish TV ने भारतीय यूजर्स के लिए Dish SMRT Hub सेटअप बॉक्स और Dish SMRT Kit लॉन्च की है जिसमें Alexa सपोर्ट दिया गया है... ...और पढ़ें

    Hero Image
    Dish TV ने लॉन्च किया Alexa सपोर्ट के साथ एंड्राइड सेट-टॉप बॉक्स, कीमत: 2,499 रुपये

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Dish TV ने भारतीय बाजार में दो स्मार्ट कनेक्टेड डिवाइस लॉन्च किए हैं। जिनमें एक एंड्राइड आधारित सेट-टॉप बॉक्स Dish SMRT Hub और दूसरा Alexa इनेबल स्मार्ट डोंगल Dish SMRT Kit शामिल है। दोनों ही डिवाइस की मदद से यूजर्स बिना किसी परेशानी क टीवी कंटेंट और वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने नए डिवाइस की उपलब्धता को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये लिस्ट हो गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dish SMRT Hub और SMRT Kit की कीमत 

    Dish SMRT Hub सेट-टॉप बॉक्स नए सब्सक्राइबर्स के लिए 3,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि मौजूदा सब्सक्राइबर्स के लिए इसकी कीमत 2,499 रुपये है। वहीं Dish SMRT Kit की कीमत Rs 1,199 है और लेकिन ये डिवाइस केवल मौजूदा सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है। बता दें कि SMRT Kit केवल DishNXT HD Box के साथ काम कर सकती है। जबकि Dish SMRT Hub का उपयोग किसी भी टीवी में HDMI या CVBS की मदद से किया जा सकता है।

    Dish TV SMRT Hub के फीचर्स

    Dish TV SMRT Hub एंड्राइड आधारित सेटअप बॉक्स है और Android Pie पर काम करता है। ये डिवाइस Google Play Store और Google Assistant को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूजर्स Amazon Prime Video, Zee5, Voot, ALTBalaji और YouTube जैसे ऐप्स की आनंद ले सकते हैं। लेकिन इसमें Netflix सपोर्ट नहीं दिया गया जो कि कुछ यूजर्स को निराश कर सकता है। हालांकि आपको इस सेट-टॉप बॉक्स में built-in Chromecast सपोर्ट की सुविधा मिलेगी। इसे आप किसी भी स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं।

    Dish TV SMRT Kit के फीचर्स 

    Dish TV SMRT Kit की खासियत है कि इसे Alexa सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है और ये डिवाइस डिश टीवी यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा। ये किट रिमोट के साथ आती है और इसमें रिलय टाइम टीवी कंटेंट के साथ ही OTT कंटेंट की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। Alexa की मदद से यूजर्स SMRT Kit के साथ अपने स्मार्ट होम डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं। जो कि यूजर्स के लिए बेहद ही खास अनुभव होगा।