Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dish TV और Videocon D2h ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इन प्लान्स के साथ 2 महीने फ्री में देखें चैनल्स

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 25 Sep 2019 04:05 PM (IST)

    Dish TV और Videocon D2h अपने चुनिन्दा प्लान्स के साथ ग्राहकों को अतिरिक्त सर्विस बेनेफिट्स ऑफर कर रहे हैं जानें इनके बारे में

    Dish TV और Videocon D2h ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इन प्लान्स के साथ 2 महीने फ्री में देखें चैनल्स

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Dish TV और Videocon D2h अपने लॉन्ग टर्म प्लान्स पर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं। दोनों DTH सेवा प्रदाता अपने 10 महीने के लॉन्ग-टर्म प्लान पर 2 महीने की अतिरिक्त सेवा ऑफर का रहे हैं। इसमें 6 महीने के प्लान वाले सब्सक्राइबर्स को भी एक्स्ट्रा सर्विस बेनिफिट्स मिलेंगे। Videocon D2h और Dish TV ने पिछले साल अपने मर्जर की घोषणा की थी। जानते हैं 2 महीने के फ्री ऑफर के बारे में:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Videocon D2h, Dish TV का 2 महीने फ्री सर्विस ऑफर: Dish TV अपने 10 महीने के लॉन्ग टर्म प्लान के साथ 2 महीने की एक्स्ट्रा सर्विस ऑफर कर रहा है। इसका मतलब यह है की 10 महीने का प्लान लेकर यूजर्स कुल 12 महीने की सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इसमें यूजर्स को सिर्फ 10 महीने की पेमेंट ही करनी होगी। इसी तरह 6 महीने के सब्सक्रिप्शन में 1 महीने की एक्स्ट्रा सर्विस फ्री मिलेगी।इसका मतलब 6 महीने के प्लान की पेमेंट में यूजर्स को 7 महीने की सेवा का लाभ मिलेगा। Videocon D2h और Dish TV, दोनों ही 6 महीने के सब्सक्रिप्शन पर अतिरिक्त 30 दिन की सेवा फ्री में दे रहे हैं। इसी के साथ, 3 महीने के सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को अतिरिक्त 14 दिन की सेवा फ्री मिलेगी। D2h बेनिफिट्स के रूप में फ्री सेट-टॉप बॉक्स भी ऑफर कर रहा है।

    इसी के साथ, आपको बता दें, Dish TV अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। इस नए ऑफर में, जो यूजर्स SD सेट-टॉप बॉक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो मात्र Rs 799 में HD सेट-टॉप बॉक्स में अपग्रेड करवा सकते हैं। कंपनी इस ऑफर को अधिक से अधिक ग्राहकों को HD सेट-टॉप बॉक्स में अपग्रेड करने के लिए लेकर आई है। इस ऑफर के साथ यूजर्स को एक मासिक प्लान भी मिलेगा।