Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आपके किचन को कूल लुक देते हैं Croma के फ्रिज, मॉडर्न टेक्नोलॉजी से भी हैं लैस

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 05:49 PM (IST)

    Croma Fridge को मॉडर्न टेक्नोलॉजी और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें मॉडर्न टेक्सचर के साथ ब्लैक व ब्राउन सिल्वर और ब्लै ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Croma Fridge, Croma Kitchen Appliances, See Full Features Details

    नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। हमारे घर का किचन घर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक होता है और आज के समय में ये अपने टेक्सचर्स व खूबसूरती के साथ टेक्नोलॉजी से भी कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। इसी वजह से Croma के फ्रिज खूबसूरती व टेक्नोलॉजी का एक शानदार फ्यूजन प्रदान कर रहे हैं।

    शहरों में घरों का स्पेस बहुत ही कम होता है। ऐसे में किचन हमारे लिविंग स्पेस का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, जहां हम क्विक मील, दोस्तों के साथ खाना बनाते हुए चिल करना, फेस्टिवल या बर्थडे पर एक साथ खाने की तैयारी करना जैसे सभी काम करते हैं। इसलिए एक खूबसूरत लिविंग स्पेस के लिए एक मॉडर्न व एफिशिएंट किचन होना बेहद आवश्यक है।

    खूबसूरत किचन के लिए खूबसूरत फ्रिज

    एक फ्रिज हमारे किचन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला उपकरण होता है। इसे घर के लोग तो इस्तेमाल करते ही हैं, साथ ही हमारे दोस्त व मेहमान भी फ्रिज में खाने-पीने की चीजें रखते या निकालते हैं। एक तरफ यह बच्चों की ट्रीट की जगह होती है, तो वहीं यह बड़ों की भूख को भी शांत करता है। गलत समय पर आए मेहमान हों या आधी रात को लगने वाली भूख, हर समस्या का समाधान फ्रिज के पास होता है। ऐसे में फ्रिज का लुक हमारे किचन के लिए और भी जरूरी हो जाता है। एक कूल फ्रिज हमारे किचन को एक कूल लुक प्रदान कर सकता है। यहां मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला Croma के फ्रिज हमारे किचन को कूल लुक भी प्रदान करते हैं।

    किचन की हर सजावट के लिए शानदार विकल्प

    Croma के फ्रिज आपकी हर जरूरत के हिसाब से एक मॉडर्न किचन को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। किचन को एक शानदार लुक देने के लिए इनके कलर, टेक्सचर, स्टाइल और दूसरे फीचर्स पर ध्यान दिया गया है। इनके फ्रिज में कलर व टेक्सचर के कई विकल्प उपलब्ध हैं, जो हर प्रकार की सजावट के साथ फिट बैठते हैं।

    ब्लैक व ब्राउन शेड्स की कलर स्कीम के साथ Croma के सिल्वर और ब्लैक Inox फ्रिज बेहतरीन लगते हैं। तो वहीं व्हाइट और पस्टेल शेड्स के बैकड्रॉप में वाइन रेड फ्रिज शानदार लुक देते हैं। इसी तरह हर प्रकार की कलर स्कीम के लिए Croma के पास कई कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो आपके किचन में एक खुशनुमा माहौल पैदा करते हैं।

    एफिशिएंट व मॉडर्न टेक्नोलॉजी

    Croma के फ्रिज सभी आवश्यक मॉडर्न टेक्नोलॉजी से युक्त हैं। जिससे आपका किचन मॉडर्न, एफीशिएंट खूबसूरत बनता है। इसमें आपको डबल डोर, फ्रस्ट फ्री, क्विक कूलिंग, मल्टी एयर फ्लो सिस्टम, साइड बाइ साइड रेफ्रिजरेटर, और एक्सटेण्डेड वारंटी जैसी कई खूबियां मिलती हैं।

    (यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है)

    लेखक- सत्यम सिंह