Move to Jagran APP

Chinese Lunar Rover ने चांद पर रहस्यमयी पदार्थ का लगाया पता, Chandrayaan 2 पहुंचा करीब

Chinese Lunar Rover Yutu 2 ने चांद के सतह पर Gel जैसे पदार्थ होने का पता लगाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रहस्यमयी Gel जैसे पदार्थ को चन्द्रमा के डार्क साइड पर स्पॉट किया गया

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 08:29 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 09:54 AM (IST)
Chinese Lunar Rover ने चांद पर रहस्यमयी पदार्थ का लगाया पता, Chandrayaan 2 पहुंचा करीब
Chinese Lunar Rover ने चांद पर रहस्यमयी पदार्थ का लगाया पता, Chandrayaan 2 पहुंचा करीब

नई दिल्ली, टेक डेस्क। एक तरफ Chandrayaan 2 के चन्द्रमा की सतह पर लैंड करने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ Chinese Lunar Rover Yutu 2 ने चांद के सतह पर Gel जैसे पदार्थ होने का पता लगाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रहस्यमयी Gel जैसे पदार्थ को चन्द्रमा के डार्क साइड (अंधेरी जगह) पर स्पॉट किया गया है। चीन ने अपने Change’s 4 Lunar प्रोग्राम के तहत चीनी Lunar Rover Yutu 2 ने 7 दिसंबर 2018 को चन्द्रमा की सतह पर लैंड किया था। इसने चन्द्रमा की दक्षिणी गोलार्द्ध में 3 जनवरी 2019 को प्रवेश किया था।

loksabha election banner

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी स्पेश व्हीकल इस रहस्यमयी पदार्थ के पास पहुंचा तो वो एक Gel की तरह था। Yutu 2 रोवर ने चांद की सतह का परीक्षण किया और पता लगाया कि यह एरिया विजिबल एंड नियर इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (VNIS) के जरिए देखा जा सकता है। चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी वैज्ञानिकों ने फिलहाल इसके बारे में किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह एक पिघला हुआ ग्लास से बना हुआ meteorites हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 2: लैंडिग पर NASA की रहेगी पैनी नजर, चांद पर पानी मिलने की संभावना

Chandrayaan 2 की बात करें तो भारत के Lunar Mission के तहत आज लैंडर विक्रम चंद्रयान से अलग होगा। इसके बाद ये 7 सितंबर तक चन्द्रमा की सतह पर लैंड कर सकेगा। 1 सितंबर को Chandrayaan 2 ने चन्द्रमा की पांचवीं और अतिंम कक्षा में प्रवेश किया है। यह भारत ही नहीं, दुनिया का पहला ऐसा मिशन है जिसमें रोवर चन्द्रमा के अब तक अनछुए रहे दक्षिणी पोल पर सॉफ्ट लैंड करेगा। प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर वहां के वातावरण, मिट्टी आदि का परीक्षण करेगा।

ये भी पढ़ें: इतिहास रचने को तैयार ISRO, चन्द्रमा के और करीब पहुंचा Chandrayaan 2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.