विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL का सबसे सस्ता एनुअल प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स भी

Published: Wed, 13 Nov 2024 07:00 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 14 Nov 2024 12:00 PM (GMT+05:30)

अगर आप BSNL के ग्राहक हैं और सस्ता एनुअल प्लान खोज रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी हुई। क्योंकि हम ...और पढ़ें

एक साल की वैलिडिटी के साथ ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान।
एक साल की वैलिडिटी के साथ ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस जियो और एयरटेल ने कुछ समय पहले अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इससे BSNL में स्विच करने वाले की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई थी। खास बात ये है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को बेहद किफायती कीमत में प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में अलग-अलग लोगों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप कोई ईयरली प्लान खरीदना चाहते हैं तो हम आपको यहां एक जबरदस्त प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 1 साल की वैलिडिटी तो मिलती ही है साथ ही कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

दरअसल हम BSNL के जिस प्लान के बारे में बात कर रहे हैं वो प्लान 1,198 रुपये वाला है। इस प्लान से रिचार्ज कर ग्राहकों को एक साल तक रिचार्ज करने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि, ये प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। कॉलिंग के लिए ग्राहकों को इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर 300 मिनट मिलेंगे। कॉलिंग बेनिफिट्स ग्राहकों को मुंबई और दिल्ली के MTNL नेटवर्क पर भी मिलेंगे।

SMS और डेटा की बात करें तो ग्राहकों को हर महीने यहां 3GB डेटा दिया जाएगा। इस तरह टोटल 36GB डेटा ग्राहकों को मिल पाएगा। इसी तरह ग्राहकों को हर महीने 30SMS भी मिलेंगे। आपको बता दें कि ऊपर बताई गई लिमिट्स के बाद ग्राहकों को चार्ज भी किया जाएगा। ग्राहकों को लोलक कॉल्स के लिए 1 रुपये प्रति मिनट, STD कॉल्स के लिए 1.3 रुपये प्रति मिनट, वीडियो कॉल्स 2 रुपये प्रति मिनट, लोकल SMS के लिए 80 पैसे प्रति SMS, नेशनल SMS के लिए 1.20 रुपये, इंटरनेशनल SMS के लिए 6 रुपये और डेटा के लिए 25 पैसे प्रति MB चार्ज किया जाएगा।

BSNL का ये प्लान उन ग्राहकों के लिए ज्यादा बेहतर है, जिन्हें खासतौर पर किसी सिम को एक्टिव रखने के लिए किसी प्लान की जरूरत हो। क्योंकि, इससे ग्राहकों के लिए इनकमिंग कॉल्स ऑन रहेंगे। साथ ही ग्राहकों को बेसिक जरूरतों के लिए कॉलिंग, SMS और डेटा बेनिफिट्स भी मिलेंगे। अगर आप BSNL के ग्राहक हैं तो ये प्लान आपके लिए और भी फायदेमंद होगा, अगर आपके एरिया में कंपनी ने 4G की शुरुआत कर दी हो।

यह भी पढ़ें: OPPO Reno 13 और OPPO Reno 13 Pro स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर सामने आई डिटेल्स, जानें क्या होंगी खूबियां