आज चांद पर उतरेगा Chandrayaan- 3, WhatsApp और Instagram स्टेटस से ऐसे मनाएं ISRO की कामयाबी का जश्न
Chandrayaan- 3 का विक्रम लैंडर आज शाम 604 बजे चांद पर उतरने जा रहा है। ऐसे में यह पल भारत के लिए बेहद खास होगा। इसरो की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर स्टेटस के साथ मना सकते हैं। Chandrayaan- 3 की कुछ बेहतरीन पिक्चर्स और वीडियो को आप अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगा सकते हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 पर टिकी होंगी। भारत के चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने जा रहा है। विक्रम लैंडर की लैंडिंग के बाद भारत विश्व का पहला ऐसा देश होगा जो चांद के इस हिस्से पर उतरेगा।
चंद्रयान-3 के लिए लगा सकते हैं स्टेटस
ऐसे में इसरो की यह जीत ऐतिहासिक होने वाली है। पूरे देश के लिए गौरान्वित होने वाले इस खास पल को आज शाम देखा जाएगा। अगर आप भी चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 Live) की चांद पर लैंडिंग के लिए खासे उत्साहित हैं तो इस पल को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक खास अंदाज में शेयर कर सकते हैं।
वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम स्टेटस पर चंद्रयान-3 की इन पिक्चर्स को लगा सकते हैं-
वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम स्टेटस पर चंद्रयान-3 के इन वीडियो को लगा सकते हैं-
View this post on Instagram
View this post on Instagram
चंद्रयान-3 की लैंडिग ऐसे देखें लाइव
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग आज शाम 6:04 बजे लाइव प्रसारित की जाएगी। हालांकि, प्रसारण आज शाम 5:20 से ही शुरू हो जाएगा। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद पर लैंडिंग को इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट से देख सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल पर यूट्यूब की मदद से भी लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।