यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aam Budget 2024: डिजीटलीकरण की बढ़ाई जाएगी रफ्तार, कार्य योजनाओं को बेहतर बनाने पर होगा काम
बजट में डिजीटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव लाए गए हैं। बिजनेस करने में आसानी को बेहतर बनाने के ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बजट में डिजीटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव लाए गए हैं। बिजनेस करने में आसानी को बेहतर बनाने के लिए जन विश्वास बिल 2.0 और राज्यों को व्यवसाय सुधार कार्य योजनाओं और डिजिटलीकरण को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रौद्योगिकी अर्थव्यवस्था के डिजीटलीकरण की रफ्तार को बढ़ाएगी
- जन विश्वास विधेयक 2.0 कारोबार करने में आसानी को और बेहतर बनाएगा।
- राज्यों को कारोबार सुधार कार्य योजना के कार्यान्वयन और डिजीटलीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- डेटा प्रबंधन और शासन को बेहतर बनाने के लिए सेक्टर-वार डेटाबेस।
- एक समिति नई पेंशन योजना की समीक्षा करेगी, ताकि वित्तीय विवेकशीलता को बनाए रखने के साथ प्रासंगिक मुद्दो का समाधान किया जा सके।
