Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSNL ने फिर बढ़ाई Bumper Offer की वैधता, अक्टूबर तक रोज मिलेगा अतिरिक्त 2.2GB डाटा

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Tue, 09 Jul 2019 05:28 PM (IST)

    BSNL ने पिछले साल Bumper offer पेश किया था। इसमें रोजाना मिलने वाले डाटा के अलावा BSNL प्रीपेड यूजर्स को अतिरिक्त 2.2GB डाटा प्रति दिन दिया जा रहा था।

    BSNL ने फिर बढ़ाई Bumper Offer की वैधता, अक्टूबर तक रोज मिलेगा अतिरिक्त 2.2GB डाटा

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। BSNL ने पिछले साल Bumper offer पेश किया था। इसमें रोजाना मिलने वाले डाटा के अलावा BSNL प्रीपेड यूजर्स को अतिरिक्त 2.2GB डाटा प्रति दिन दिया जा रहा था। कंपनी ने इस ऑफर को साल की शुरुआत में बढ़ा दिया था। ऐसा लगता है की कंपनी के सब्सक्राइबर्स के बीच यह प्लान काफी पॉपुलर हो गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस प्लान को एक बार फिर एक्सटेंड कर दिया गया है। इस प्लान को अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। हालांकि, ऑफर की उपलब्धता टेलिकॉम सर्किल पर आधारित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BSNL ने यह घोषणा की है की Bumper Offer को एक्सटेंड कर दिया गया है और अब यह प्लान 1 अक्टूबर तक वैलिड होगा। बाकी का ऑफर पहले की ही तरह है। इसमें कुछ बदलाव नहीं किये गए हैं। याद दिला दें, 2.2GB अतिरिक्त डाटा को सबसे पहले पिछले साल सितम्बर में पेश किया गया था। इसके बाद प्लान को 1 फरवरी से 181 दिनों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया था।

    बता दें, Bumper Offer प्रति दिन के डाटा में 2.2GB एड करता है। इससे वैलिडिटी या कालिंग-टेक्सटिंग में कोई बदलाव नहीं होता। BSNL का यह ऑफर Rs. 186, Rs. 289, Rs. 485, Rs. 666, और Rs. 1,699 प्लान्स के साथ वैलिड होगा।इसी के साथ, यह अनलिमिटेड STV Rs. 187, Rs. 349, Rs. 399, और Rs. 448 के साथ भी उपलब्ध होगा। एक्स्ट्रा डाटा बेनिफिट सभी नए और पुराने BSNL उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।

    Realme C2 स्मार्टफोन यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है है। इसे Amazon से खरीदा जा सकता है। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे। अगर आप यह फोन खरीदना चाहते हैं तो क्लिक करें यहां। 

    Realme के दूसरे स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए आप Amazon पर जा सकते हैं। Realme 2 Pro और Realme U1 मिड रेंज के एक बेहतर स्मार्टफोन माने जाते हैं। इन दोनों मिड रेंज के स्मार्टफोन को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें 

    यह भी पढ़ें:

    Realme 3 Lite, Redmi K20 Pro, Realme X समेत ये स्मार्टफोन्स होंगे अगले हफ्ते भारत में लॉन्च

    Amazon Prime Day 2019: इन 10 स्मार्टफोन्स पर सेल में मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

    OnePlus 7 Pro को मिल रहा लॉन्च के बाद सबसे बड़ा OxygenOS 9.5.9 अपडेट, पढ़ें डिटेल्स