Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BGMI 4.0 Update की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन से मिलेंगे नए फीचर्स और थीम

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 07:06 PM (IST)

    PUBG BGMI 4.0 Update बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्लेयर्स के लिए खुशखबरी है। BGMI 4.0 अपडेट 11 सितंबर को रिलीज होगा। क्राफ्टन द्वारा जारी इस अपडेट में गेमिंग एक्सपीरियंस को बदलने के लिए कई नए बदलाव किए गए जाएंगे। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह अपडेट सबसे पहले उपलब्ध होगा जिसके बाद iOS यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

    Hero Image
    BGMI 4.0 अपडेट 11 सितंबर को जारी होगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर बैटलरॉयल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के अपडेट रिलीज की डेट सामने आ गई है। BGMI 4.0 Update की रिलीज डेट 11 सितंबर है। यह अपडेट BGMI यूजर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल देगा। इस अपडेट में कंपनी ने गेम में काफी बदलाव किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BGMI गेम का डेवलपर क्राफ्टन समय-समय पर गेम में बदलाव के लिए नए अपडेट जारी करता रहता है। यहां हम आपको BGMI 4.0 Update में मिलने वाले नए व्हीकल, विपेन, आउटफिट और मैप के साथ-साथ इवेंट्स डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    11 सितंबर को रिलीज होगा अपडेट

    क्रॉफ्टन 11 सितंबर को BGMI 4.0 Update को रिलीज करेगा। इस अपडेट को भारत में शाम 7 बजे से डाउनलोड किया जा सकता है। BGMI 4.0 Update को सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। इसके बाद iOS यूजर्स के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। यूजर्स चाहे तो बीजीएमआई की वेबसाइट पर जाकर भी सीधे अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं।

    BGMI को मिलेगा Spooky Soiree थीम

    क्रॉफ्टन हर अपडेट के साथ बीजीएमआई के लिए नया अपडेट जारी करता है। इस बार कंपनी बीजीएमआई को Spooky Soiree थीम ऑफर करेगा। इस थीम के साथ प्लेयर्स को गेम में कई सारे बदलाव भी देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो गेम में बड़ी हवेली रैथमूर मेंशन भी मिलेगा। यह थोड़ा अलग और यूनीक डिजाइन का है। इसमें एक भूलभुलैया भी है। इसके साथ ही इस हवेली में जादुई आईना भी दिया जाएगा।

    बंगले में प्लेयर्स को कीमती लूट के साथ-साथ भूत भी मिलते हैं। अगर प्लेयर्स भूत को फ्री कर देते हैं तो मौसम बदल जाता है। नए अपडेट में प्लेयर्स को हैरी पॉटर की तरह मैजिकल झाडू भी मिलेगी। इस झाडू में दो प्लेयर्स बैठ कर जा सकते हैं। प्लेयर्स जब जरूरत पड़े इसे झाडू को बुला सकते हैं।

    PUBG 4.0 Update

    BGMI गेम के ऑरिजनल PUBG Mobile के लिए क्राफ्टन PUBG 4.0 Update को रिलीज कर चुका है। इस अपडेट में प्लेयर्स को Spooky Soiree थीम दिया गया है। भारत में पब्जी मोबाइल गेम बैन होने के बाद बीजीएमआई लॉन्च किया गया। भारत में बैन के साथ प्लेयर्स इसे नहीं खेल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- BGMI Pro Tips: निखारना चाहते हैं अपना BGMI गेमप्ले, अपनाइए ये 5 धांसू सेटिंग

    comedy show banner
    comedy show banner