Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BGMI में दुश्मनों के छक्के छुड़ा चिकन डिनर करवाएंगे रणवीर सिंह, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम के बने ब्रांड एंबेस्डर

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 04:27 PM (IST)

    क्राफ्टन इंडिया ने प्लेयर्स के लिए बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का लेटेस्ट अपडेट पेश किया है। इसी के साथ बॉलिवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को भी शामिल किया गया है। मालूम हो कि रणवीर सिंह नए अपडेट के साथ एक प्लेयेबल कैरेक्टर के रूप में पेश किए गए हैं।इस अपडेट के साथ रणवीर सिंग डिस्कवरी इवेंट रणवीर सिंह क्रेट और रिवार्ड्स के साथ प्ले एंड विन इवेंट की सुविधा मिली है।

    Hero Image
    BGMI में दुश्मनों के छक्के छुड़ा चिकन डिनर करवाएंगे रणवीर सिंह

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्राफ्टन इंडिया ने प्लेयर्स के लिए बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का लेटेस्ट अपडेट पेश किया है। इसी के साथ बॉलिवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को भी शामिल किया गया है। मालूम हो कि रणवीर सिंह नए अपडेट के साथ एक प्लेयेबल कैरेक्टर के रूप में पेश किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीजीएमआई अपडेट के साथ रणवीर सिंग डिस्कवरी इवेंट, रणवीर सिंह क्रेट और रिवार्ड्स के साथ प्ले एंड विन इवेंट की सुविधा मिली है। रिवार्ड्स की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के दो प्लेयबल 3D अवतार मिलते हैं।

    बीजीएमआई रणवीर सिंह स्पेशल क्रेट

    रणवीर सिंह के दो प्लेयबल 3D अवतार के अलावा, आरएस क्रेट में रणवीर सिंह के डांस मूव से प्रेरित इमोट्स की सुविधा मिलती है। इनमें Swagster Groove emote, Swagster Tathad emote, Swagster Sway emote, Swagster Twirl emote और स्पेशल वॉइस पैक की सुविधा मिलती है।

    रणवीर सिंह डिस्कवरी इवेंट

    रणवीर सिंह डिस्कवरी इवेंट को पॉइंट बेस्ड सिस्टम की तरह पेश किया गया है। यहां प्लेयर्स को क्लासिक मोड मैच में पार्टिसिपेट करने पर पॉइन्ट जीतने का मौका मिलता है।

    प्लेयर को 50 स्टेज की सुविधा मिलती है। हर स्टेज पार करने पर 100 पॉइन्ट्स जीते जाते हैं। यानी प्लेयर 50 स्टेज तक 5000 पॉइन्ट्स कलेक्ट कर सकता है। बता दें, रणवीर सिंह डिस्कवरी इवेंट 25 जनवरी तक ही लाइव रहेगा।

    ये भी पढ़ेंः Smartphone चलाना हो रहा मुश्किल, बार-बार हो रहा है हैंग; इन तरीकों से दूर होगी आपकी ये परेशानी

    प्ले एंड विन इवेंट

    प्लेयर्स अलग-अलग टास्क के बाद रणवीर सिंह टोकन कलेक्ट कर सकते हैं। इन टोकन को परमानेंट रिवार्ड में बदला जा सकेगा।

    ये टोकन Play pure with Ranveer Singh नाम के एक्सचेंज सेंटर में एक्सचेंज किए जा सकेंगे। इवेंट में रणवीर सिंह की तरह खेलने, टीमिंग अप, प्योर स्पीड, प्योर शॉडाउन और डेली लॉग-इन जैसे टास्ट मिलेंगे।