Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कम दाम में खरीदें 4G फोन, UPI से लेकर लाइव टीवी चैनल्स का मिलेगा मजा!

    Affordable Feature Phone अगर आप अफोर्डेबल कीमत में कोई नया फीचर फोन खरीदने की तलाश कर रहे हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि किसे खरीदा जाए। तो हम यहां कुछ ऐसे फीचर फोन्स के बारे में बताने वाले हैं जो कॉम्पैक्टिबिलिटी के लिहाज से आपके लिए अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इनकी कीमत कम है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

    By Jagran News Edited By: Yogesh Singh Updated: Fri, 13 Dec 2024 01:30 PM (IST)
    Hero Image
    कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं ये फीचर फोन

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भले ही ज्यादातर लोगों की पहली पसंद स्मार्टफोन है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें आज भी फीचर फोन अच्छे लगते हैं। खासकर सीनियर्स और बुजुर्गों के बीच इनकी पॉपुलैरिटी बरकरार है। कॉम्पैक्टिबिलिटी के इन्हें बहुत से लोग खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी किफायती दाम में फीचर फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां कुछ बेस्ट फीचर फोन्स के बारे में बताने वाले हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nokia 2780 Flip

    Nokia 2780 Flip क्लासिक और मॉडर्न फीचर्स के साथ आता है। इसमें फंक्शनल लेआउट और 2.7 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है। कॉलर आईडी के लिए सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है। इसमें 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। इसमें इंटरनेट ब्राउज, ऐप यूजेस और एचडी वॉइस कॉल की जा सकती हैं। फीचर फोन 1,450 mAh की बैटरी से लैस है, जो 18 दिन का स्टैंडबाय मोड और 7 घंटे का टॉकटाइम देती है। इसमें 5MP का रियर कैमरा दिया गया है।

    HMD 105 4G

    HMD 105 4G ऐसे लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। जिन्हें रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम के लिए फीचर फोन की तलाश है। इसमें 2.4 इंच की डिस्प्ले और आसान इंटरफेस दिया गया है। इसमें 1450 mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार की चार्जिंग में 15 दिन का स्टैंडबाय बैकअप दे सकती है। इसमें क्लासिक स्नेक गेम, एफएम रेडियो, एम3 प्लेयर और 2000 कॉन्टैक्ट नंबर सेव करने की सुविधा मिलती है। फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

    Nokia 2760 Flip

    लिस्ट में नोकिया का एक और शानदार फीचर फोन शामिल है, जिसका नाम Nokia 2760 Flip है। इसमें 2.8 इंच की डिस्प्ले और टेक्टाइल कीपैड है, जो नेविगेशन को आसान बनाता है। KaiOS के साथ आने वाला फीचर फोन कई ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसमें 5MP कैमरा दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश भी है। इसमें दी गई बैटरी 18 दिन का स्टैंडबाय बैकअप दे सकती है।

    JioBharat J1

    जियोभारत जे1 फीचर फोन में 2500 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 2.8 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसमें 455 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है। इसमें जियोसावन की मदद से अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए इसमें जियोपे ऐप भी दिया गया है। फोन 23 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 1799 रुपये है।

    JioPhone Prima 2

    जियोफोन प्राइमा 2 अपग्रेडेड डिजाइन से लैस है। इसमें 2.4 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। इसमें प्रीमियम लुक और डिजाइन मिलता है। इसमें क्वालकॉम Soc और KaiOS दिया गया है। फोन में यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।

    यह भी पढ़ें- सबसे तगड़ी डील! Samsung के इस प्रीमियम फोन पर मिल रही है 50,000 रुपये की बड़ी छूट, सस्ते में खरीदने का मौका