Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Disney+ Hotstar: क्रिकेट लवर्स के लिए खुशखबरी! TATA IPL के बाद अब फ्री में देख सकेंगे World Cup और Asia Cup

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Fri, 09 Jun 2023 04:40 PM (IST)

    Disney Plus Hotstar Asia Cup 2023 and ICC World Cup 2023 Free Stream JioCinema ने IPL 2023 में नया रिकार्ड बनाया। अब Disney Plus Hotstar अब Asia Cup 2023 और ICC World Cup 2023 फ्री में स्ट्रीम करेगा। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    Asia Cup 2023 and ICC World Cup 2023 Will Stream for Free on Disney Plus Hotstar

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। JioCinema TATA IPL 2023 की फ्री स्ट्रीमिंग को देखते हुए अब Disney+ Hotstar आगामी एशिया कप और ICC मेन्स वर्ल्ड कप को भारत में अपने मोबाइल यूजर्स के लिए फ्री में स्ट्रीम करेगा। बता दें, एशिया कप सितंबर में शुरू होने वाला है, जबकि ICC विश्व कप 2023 अक्टूबर में शुरू होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों टूर्नामेंट मोबाइल डिवाइस से स्ट्रीमिंग करने वालों के लिए मुफ्त में उपलब्ध होंगे। यह कदम टाटा आईपीएल 2023 के दौरान JioCinema द्वारा रिकॉर्ड 44.9 करोड़ दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड की प्रतिक्रिया के रूप में आया है। JioCinema की आपार सफलता के बाद अब मार्केट में अपनी वापसी करने के लिए संघर्ष कर रहा है। आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    JioCinema ने IPL 2023 में बनाया नया रिकॉर्ड

    हाल ही में अंबानी के नेतृत्व वाली स्ट्रीमिंग सर्विस JioCinema, ने 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के लिए दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या हासिल की। JioCinema, जो कि IPL 2023 का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर था, ने क्रिकेट टूर्नामेंट की फ्री स्ट्रीमिंग की पेशकश की है।

    Reliance के Viacom18 ने 2023 से 2027 तक लगभग 2.9 बिलियन डॉलर में IPL डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किए, जो पहले डिज्नी के पास थे। अंबानी के मीडिया वेंचर ने आईपीएल के डिजिटल अधिकार हासिल करने के लिए डिज्नी समेत अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

    JioCinema शुरू किया सब्स्क्रिप्शन प्लान 

    ऐसा लगता है कि Disney+ Hotstar JioCinema के समान सफलता को दोहराने और नई घोषणा के साथ खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए उत्सुक है। पहले, क्रिकेट टूर्नामेंट और अन्य खेल देखने के लिए, यूजर्स को प्रीमियम प्लान या उससे ऊपर की सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता होती थी, जो प्रति माह 299 रुपये से शुरू होती है।

    यह देखा जाना बाकी है कि क्या Disney+ Hotstar इस कदम से JioCinema की सफलता को दोहरा पाएगा या नहीं। हालांकि, एक अरब से अधिक क्रिकेट प्रशंसकों के साथ भारत में 600 मिलियन से अधिक स्मार्टफोन यूजर्स हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner