Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple WWDC 2023: एपल वॉच को मिल सकता है WatchOS 10 का अपडेट, यूजर इंटरफेस में होंगे ये बदलाव

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Fri, 26 May 2023 03:07 PM (IST)

    watchOS 10 Update अगले महीने एपल अपना सबसे बड़ा इवेंट Apple WWDC 2023 शुरू करने वाला है। नए इवेंट में कंपनी कई बड़े अपडेट को पेश करने वाली है। एपल इवेंट में WatchOS 10 अपडेट भी पेश कर सकता है। (फोटो-जागरण)

    Hero Image
    Apple WWDC 2023 watchOS 10 update could also bring several major features

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। एपल कुछ हफ्ते बाद अपना सबसे बड़ा इवेंट शुरू करने वाला है। Apple WWDC 2023 के ऑफिशियल अनाउंस से पहले एक रिपोर्ट में ये खुलासा किया है कि WatchOS 10 को इस साल यूजर इंटरफेस में बड़े बदलाव मिलने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल कंपनी ने अभी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा, कंपनी Apple Watch, iPad, Mac के लिए की बड़े अपडेट पेश करेगी। रिपोर्ट की माने तो ये अपडेट एपल का सबसे बड़ा अपडेट होगा। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं।

    watchOS 10 अपडेट में होंगे ये बड़े बदलाव

    रिपोर्ट की माने तो वॉचओएस 10 एपल वॉच के लिए "बड़े एन्हांसमेंट" और "अपडेटेड इंटरफेस" के साथ एक प्रमुख अपडेट होगा। रिपोर्ट में कहा गया है की अगली एपल वॉच में न्यूनतम बदलाव हो सकते हैं, इसलिए वॉचओएस 10 इस साल एपल का मुख्य फोकस होगा। 

    1. विजेट

    2015 में पहली Apple वॉच के लॉन्च के बाद से, वॉचओएस इंटरफेस में बहुत कम या कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन यह वॉचओएस 10 के साथ बदलने के लिए तैयार है, क्योंकि एपल कथित तौर पर विजेट पेश करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स ऐप खोलने के बजाय एक्टिविटी ट्रैकिंग, वेदर, कैलेंडर इवेंट्स और बहुत कुछ के लिए विजेट्स में स्क्रॉल कर पाएंगे। होम स्क्रीन के माध्यम से नेविगेट करने के बजाय अपर डिस्प्ले पर दबाने से विजेट खुल सकते हैं।

    2. होम स्क्रीन लेआउट

    एक लीकर के अनुसार, Apple वॉचओएस 10 अपडेट के साथ एक नया होम स्क्रीन लेआउट पेश कर सकता है। लीकर का दावा है कि नया लेआउट नेविगेट करने में आसान होगा और ऐप के लिए फ़ोल्डर्स सहित आईओएस जैसी विशेषताओं को ला सकता है।

    कब होगा WWDC 2023 का आगाज

    नए अपडेट में नए वॉच फेस, वर्कआउट मोड, नेटिव वॉच ऐप्स आदि हो सकते हैं। इस साल, WWDC 2023, 5 से 9 जून तक कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में Apple पार्क में होगा। इस इवेंट में Apple के iOS 17, iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की घोषणा करने की उम्मीद है।

    comedy show banner
    comedy show banner