Move to Jagran APP

Apple WWDC 2023 इवेंट में iOS 17 का हो सकता है एलान, नए फीचर्स के साथ इन iPhone को मिल सकता है सपोर्ट

Apple WWDC 2023 अगले महीने एपल का सबसे बड़ा इवेंट Apple WWDC 2023 शुरू होने वाला है। इवेंट में एपल iPhone 15 से लेकर ios 17 को पेश कर सकता है। आइए आपको बताते हैं ios 17 में क्या नया देखने को मिल सकता है। (फोटो-जागरण)

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyPublished: Sun, 21 May 2023 03:41 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2023 03:41 PM (IST)
Apple WWDC 2023 इवेंट में iOS 17 का हो सकता है एलान, नए फीचर्स के साथ इन iPhone को मिल सकता है सपोर्ट
iOS 17 may be announced at Apple WWDC 2023 event, these iPhones may get support with new features

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple WWDC 2023 इवेंट बस अगले ही महीने शुरू होने के आसपास है। इवेंट में एपल अपने सबसे बड़े सॉफ़्टवेयर अपडेट - iOS 17 की घोषणा कर सकता है। नया अपडेट iPhone 14, iPhone 13, iPhone 12 से iPhone 8, और iPhone 8 Plus, जैसे कई फोन में मिलेंगे।

loksabha election banner

आगामी iPhone 15 सीरीज को iOS 17 अपडेट मिलने की उम्मीद है। Apple WWDC 2023 इवेंट से पहले हम आपको आगामी iOS 17 अपडेट के बारे में बताने वाले हैं। आइए अपकमिंग एपल इवेंट के बारे में डिटेल से जानते हैं।

iOS 17 में मिल सकते हैं ये बड़े अपडेट

कंट्रोल सेंटर का रिडिजाइन

iPhone X और iOS 11 की शुरुआत के बाद से iOS पर कंट्रोल सेंटर वहीं पुराना वाला चलता रहा है। रिपोर्ट की मानें तो Apple अपने अगले अपडेट में iOS 17 के कंट्रोल सेंटर के लिए महत्वपूर्ण अपडेट ला सकता है। हालांकि इवेंट अगले महीने शुरू होने वाला है।

जर्नलिंग ऐप

अगर आप अपनी डेली डायरी मेनटेन करते हैं और iPhone यूजर्स हैं तो आपके लिए Apple नया ऐप पेश करने की तैयारी में है। यह एक जर्नलिंग ऐप लाने वाला है। यह ऐप अपने डेली लाइफ को एनालाइज भी कर सकेगा, यह निर्धारित करने के लिए कि आपका सामान्य दिन कैसा रहा और क्या किसी दिन में कुछ असामान्य है।

फाइंड माई और वॉलेट ऐप में अपडेट

फाइंड माई ऐप और वॉलेट ऐप को iOS 17 के साथ बड़े अपडेट मिलेंगे। इनमें कुछ यूजर इंटरफेस ट्वीक और एन्हांसमेंट शामिल होंगे

पर्सनल वॉइस फीचर

iOS 17 उन लोगों के लिए 'पर्सनल वॉइस' फीचर भी लाएगा जो बोलने की क्षमता खो चुके हैं। इससे आईफोन को 15 मिनट के अंदर आवाज क्लोन करने में मदद मिलेगी।

पॉइंट एंड स्पीक फीचर

एपल अपने इवेंट में iOS 17 अपडेट में मैग्निफायर में पॉइंट एंड स्पीक फीचर भी पेश कर सकता है। नए अपडेट के बाद आईफोन दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए फिजिकल डिवाइस के साथ बातचीत करना आसान बनाता है।

सिरी अपडेट

पहले के कुछ लीक ने सुझाव दिया था कि सिरी को iPhone स्क्रीन के नीचे से डायनेमिक आइलैंड में ट्रांसफर करने के लिए सेट किया गया है। इसके अलावा, एक iPhone पर पर्सनल असिस्टेंस को एक्टिव करने के लिए यूजर्स को केवल "Hey Siri" के बजाय "Siri" कहने की जरूरत पड़ेगी।

मिल सकता है नया ऐप स्टोर

नए EU कानून को ध्यान में रखकर ये बदलाव किया जा सकता है। एपल यूजर्स को एक ऐसी सुविधा दे सकता है, जो आपको मूल ऐप स्टोर के अलावा अन्य स्रोतों से ऐप इन्स्टॉल करने की अनुमति देती है।

किन iPhone को मिल सकता है iOS 17 अपडेट?

  • Upcoming iPhone 15
  • iPhone 14 series
  • iPhone 13 lineup
  • iPhone 12 series
  • iPhone 11 range
  • iPhone X series
  • iPhone SE 2020
  • iPhone SE 2022
  • iPhone 8
  • iPhone 8 Plus


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.