विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iOS यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इन शानदार फीचर्स के साथ आया नया सॉफ्टवेयर अपडेट, मिलेगा बहुत कुछ खास

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 19 May 2023 02:47 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2023 10:55 AM (IST)

महीनों के बीटा परीक्षण के बाद Apple ने अपने यूजर्स के लिए iOS 16.5 और iPad 16.5 जारी कर दिया ...और पढ़ें

Apple new iOS 16.5 update is here, get new pride wallpaper and other update
Apple new iOS 16.5 update is here, get new pride wallpaper and other update

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple ने बीते गुरुवार iPadOS 16.5 के साथ iOS 16.5 को जारी किया। इस अपडेट में कुछ नए फीचर्स के साथ कई बग फिक्स भी शामिल हैं। यह नया iOS अपडेट इनबिल्ट वॉलपेपर एडिटर में एक नया प्राइड सेक्शन पेश करता है।

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में तकनीकी दिग्गज ने दिव्यांग Apple यूजर्स की सहायता के लिए असेस्टिव एक्सेस, लाइव स्पीट और पर्सनलाइज्ड वॉयस एक्सेस जैसी कई सुविधाओं के एक नए सेट का अनावरण किया। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत में यह फीचर्स यूजर्स के लिए उपलब्घ हो जाएंगे।

LGBTQ के लिए खास है अपडेट

बिल्ड नंबर 20F66 के साथ iOS 16.5 अपडेट LGBTQ+ समुदाय और संस्कृति का सम्मान करने वाले वॉलपेपर को पेश किया है। ये नए वॉलपेपर लाइट और डार्क मोड दोनों वेरिएंट में पेश किए गए हैं और इनमें डायनामिक एनिमेशन भी शामिल हैं, जो उन्हें और अधिक जीवंत बनाते हैं।

स्पोर्ट्स टैब

iOS 16.5 ने Apple न्यूज ऐप में एक नया स्पोर्ट्स पेज जोड़ा है। यूजर्स अपनी पसंदीदा खेल टीमों, खिलाड़ियों और गेमिंग लीग का फॉलोअप लेने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, एपल न्यूज में माई स्पोर्ट्स स्कोर और शेड्यूल कार्ड यूजर्स को गेम पेज पर ले जाएंगे, जहां वे विशिष्ट गेम के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं। नई सुविधा के बारे में बताते हुए Apple ने कहा कि Apple न्यूज में स्पोर्ट्स टैब आपके द्वारा फॉलो की जाने वाली टीमों और लीग की स्टोरीज, स्कोर, स्टैंडिंग तक एक्सेस को आसान बनाएगा।

प्राइड वॉलपेपर

LGBTQ+ समुदाय और उनकी संस्कृति का सम्मान करने के लिए Apple ने एक नया प्राइड सेलिब्रेशन वॉलपेपर लॉन्च किया है। नए वॉलपेपर का उपयोग लॉक और होम स्क्रीन दोनों पर किया जा सकता है और यह कुछ दिलचस्प एनिमेशन के साथ आता है।

कंप्यूटर प्रोग्राम या सिस्टम के लिए बग फिक्स

Apple ने iOS 16.5 के साथ कई समस्याओं को ठीक किया है। इन समस्याओं में स्पॉटलाइट का अनुत्तरदायी हो जाना, कारप्ले में पॉडकास्ट के साथ कंटेंट लोड नहीं होना औरस्क्रीन टाइम सेटिंग्स रीसेट हो जाना या सभी उपकरणों में सिंक नहीं होना शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि iOS 16.5 बीटा का एक पुराना वर्जन स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू करने और बंद करने के लिए एक नई सिरी कमांड के साथ आया था।

इस फीचर को बाद के बीटा वर्जन में हटा दिया गया था और iOS 16.5 की अंतिम रिलीज से बाहर रखा गया है। हाल ही में, Apple ने नई सहायक सुविधाओं की भी घोषणा की, जो इस साल के अंत में जारी की जाएंगी। इनके बड़े पैमाने पर iOS 17 का हिस्सा होने का अनुमान है।