Move to Jagran APP

Apple WWDC 2021 Highlights : iMaC में यूजर्स को मिलेगा Safari फीचर का सपोर्ट, जानें इसकी खूबियां

Apple का इवेंट वर्ल्ड वाइड डवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2021 यानी WWDC 2021 शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम को कोरोना वायरस के कारण वर्चुअली आयोजित किया गया है। इस शानदार इवेंट में नए IOS 15 और WATCHOS ऑपरेटिंग सिस्टम से पर्दा उठाया गया है।

By Ajay VermaEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 06:33 AM (IST)
Apple WWDC 2021 Highlights : iMaC में यूजर्स को मिलेगा Safari फीचर का सपोर्ट, जानें इसकी खूबियां
wwdc 2021 इवेंट की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple का मेगा इवेंट वर्ल्ड वाइड डवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2021 यानी WWDC 2021 का पहला दिन खत्म हो गया है। इस कार्यक्रम को कोरोना वायरस के कारण वर्चुअली आयोजित किया गया था। इस शानदार इवेंट में आईफोन समेत ऐप्पल वॉच तक के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया गया है। इतना ही नहीं डेवलपर्स को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं। आइए जानते हैं...

loksabha election banner

WWDC 2021 Highlights

12.13 AM

Apple की तरफ से डेवलपर्स के लिए कई सारे फीचर्स को हाइलाइट्स किया गया है। इसमें API और 2D इमेज को 3D में बदलने का ऑप्शन दिया गया है।

12.04 AM

iMaC को Safari का सपोर्ट दिया जाएगा। safari दुनिया का सबसे पावरफुल सर्चिंग प्लेटफॉर्म है। इसमे कमाल की सिक्योरिटी मिलती है। इसके टैब को अलग-अलग कलर से डिस्प्ले किया जाएगा।

11.58 PM

MacOS का बड़ा अपडेट दिया गया है। इसमें फेस टाइस, शेयर प्ले का सपोर्ट मिलेगा। साथ फोन के लिए नोटिफिकेशन को कैटेगराइज्ड किया जा सकेगा। Universal control का सपोर्ट iPad और Mac में मिलेगा। मतलब Mac और iPad को आपस में कनेक्ट किया जा सकेगा। आप Mac की की बोर्ड का इस्तेमाल करके Ipad को चला पाएंगे।

11.53 PM

Apple ने स्मार्ट होम का कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसमें कनेक्टेड डिवाइस का शोकेस किया गया जा सकेगा, जहां से स्मार्टफोन से घर के फ्रंट लॉक को ओपन किया जा सकेगा। Siri की मदद से यूजर्स एसी और स्मार्ट टीवी को चला सकेंगे।

11.45 PM

Apple WatchOS में अपनी पोर्ट्रेट फोटो को वॉच फेस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टवॉच में फोटो मेमोरी मोड का सपोर्ट दिया जाएगा। वॉच से फोटो को मिल किया जा सकेगा। इमसें टाइपिंग और इमोजी के इस्तेमाल का ऑप्शन होगा।

11.43 PM

WWDC 2021 इवेंट में WatchOS को पेश किया गया है। इसमें ब्रीथ फीचर दिया गया है, जिससे लोगों को स्ट्रेस दूर करने के साथ मेडिटेशन करने में मदद मिलेगी। साथ ही ब्लड ऑक्सीजन को कंट्रोल किया जा सकेगा।

11.39 PM

Mobility को हेल्थ इंप्रूवमेंट के लिए पेश किया गया है। walking Steadiness - इसमें ऐप आपकी मूवमेंट, स्टेप्स और वॉकिंग की जानकारी कलेक्ट करता है फिर यूजर्स को उसके हेल्थ की डिटेल जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस सारी जानकारी को आपके अलावा Apple समेत कोई भी एक्सेस नहीं कर पाएगा। हालांकि यूजर्स अपने हिसाब से हेल्थ डेटा को डॉक्टर के साथ शेयर कर सकते हैं।

11.29 PM

iCloud+ सर्विस शुरू की गई है, जो एक पेड सब्सक्रिप्शन सेवा है। इसमें पासवर्ड की मदद से सर्चिंग हिस्ट्री समेत कई जानकारी को प्रोटेक्ट किया जा सकेगा। इसमें Hide my Email का ऑप्शन दिया गया है।

11.25 PM

मेल की बात करें, तो इसमें mail privacy protection फीचर का सपोर्ट दिया है, जिसमें मेल के लोकेशन और आईपी एड्रेस को हाइड किया जा सकेगा। फोटो, लोकेशन, आईपी एड्रेस को सबसे ज्यादा थर्ड पार्टी ऐप एक्सेस करते हैं। Siri के 600 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। इस बार ऑडियो रिक्गनिजशन सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में कोई दूसरा आपका डिवाइस में Siri का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

11.21 PM

iOS 15 में ऑटो ट्रांसलेट का ऑप्शन मिलेगा। यूजर्स सिंपल टेक्स्ट को सेलेक्ट कर उसे ऑटो ट्रांसलेट कर पाएंगे। टेक्स्ट बुक का भी ऑटो ट्रांसलेट किया जा सकेगा।

11.18 PM

ipad OS मल्टी टास्टिंग को सपोर्ट करता है। इसमें मेल एक्सेस करते हुए ब्राउजिंग कर पाएंगे। iPad OS में पेंसिल की मदद से quick note तैयार कर पाएगे। साथ ही इसकी मदद से सर्चिंग भी की जा सकेगी। इसके लिए ब्राउजर पर नहीं जाना होगा।

11.10 PM

गगन गुप्ता ने AirPadOS को पेश किया है। इसमें यूजर्स आसपास की शोर को कम और ज्यादा कर पाएंगे। AirPods Pro को आसानी से फोन की मदद से ढूढ़ा जा सकेगा। इसमें Spatial Audio का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही साउंड का एक्सपीरिएंस मिलेगा। MacBook Pro के लिए स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है।

11.07 PM

Apple Wallet की मदद से जल्द होटल के रुम को अनलॉक किया जा सकेगा। Apple Wallet की ID इन्फॉर्मेंश एंक्रिप्टेड होगी। ऐसे में सिक्योरिटी को लेकर चिंता नहीं करनी होगी।

11.04 PM

इसे ब्यूटीफुल तरीके से डिजाइन किया गया है। US, UK, Ieland, Canda जैसे देशों को नया Apple Map दिया जाएगा। कंपनी जल्द ही इसे बाकी देशों के लिए रोलआउट करेगी। इसमें कमाल का नेविगेशन सपोर्ट दिया गया है। इसमें लैंडमार्क की 100 नई कस्टम डिजाइन को ऐड किया गया है। मैप में रास्तों की डिटेल जानकारी मिलेगी। इसमें फुटपाथ, अंडरवे और ओवरब्रिज की सही जानकारी मिलेगी।

11.03 PM

iOS 15 में मौसम की जानकारी के लिए बेहतरीन एनिमेटेड ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें हाई रेजोल्यूशन मैप दिया जाएगा।

11.00 PM

Apple WWDC 2021 इवेंट में Apple Pay को शोकेस किया है। इसे कुछ चुनिंदा देश के यूजर्स इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि iOS 15 एडवांस्ड और पहले के मुकाबले सुरक्षित ऑनलाइन ट्रांजैक्शन उपलब्ध कराएगा।

10.58 PM

IOS 15 में यूजर्स फोटो मेमोरी फीचर के जरिए फोटो को मर्ज कर पाएंगे, उसमें म्यूजिक भी जोड़ सकेंगे।

10.53 PM

iOS 15 में किसी कंटेंट को फोटो से क्लिक करके टेक्स्ट में कन्वर्ट किया जा सकेगा। साथ ही इसे कॉपी और पेस्ट किया जा सकेगा। साथ किसी बिलबोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर को बिना टाइप किए अपने फोन में सेव कर पाएंगे।

10.51 PM

Notification Summary ऑप्शन iOS 15 में दिया गया है। इससे एक फिक्स्ड टाइप पर आपको नोटिफिकेशन की सार दिखेगा, जिससे आप किसी भी नोटिफिकेशन को मिस नहीं कर पाएंगे। नोटिफिकेशन को म्यूट किया जा सकेगा। यूजर नये iOS अपडेट में नोटिफिकेशन को डू नॉट डिस्टर्ब, पर्सनल लाइफ, ऑफिस वर्क और स्लीप जैसी चार कैटेगरी में डिवाइज में किया जा सकेगा।

10.48 PM

SharePlay फीचर आपको आपके दोस्त के FacenTime वीडियो देखने और म्यूजिक की सुविधा देगा। SharePlay का इस्तेमाल कई सारी डिवाइस पर किया जा सकेगा। SharePlay, Apple TV+ और Apple Music को सपोर्ट करेगा।

10.44 PM

Apple WWDC 2021 में Share Play का सपोर्ट दिया गया है। मतलब एक स्क्रीन को दोस्तों के साथ शेयर किया जा सकेगा।

10.41 PM

फेसटाइम कॉल Spatial Audio सपोर्ट के साथ आता है। इससे कॉल काफी नेचुरल और स्मूथ होगी। साथ ही अगर माइक्रोफोन की बात करें, तो iOS 15 में कमाल का माइक्रोफोन सपोर्ट मिलता है। वीडियो कॉलिंग के लिए ग्रिड व्यू का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही पोर्टेट मोड दिया गया है, जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंट को ब्लर किया जा सकेगा। फेस टाइस कॉल एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होगा। मतलब आपकी कॉलिंग सिक्योर रहेंगी।

10.38 PM

टिम कुक ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में हमने कई शानदार इनोवेशन पर काम किया है। जिससे लोग टेक्नोलॉजी के माध्यम से आपस में जुड़े रहे हैं। Apple के WWDC इवेंट में iOs 15 को पेश किया गया है। इसमें फेस टाइम का सपोर्ट दिया गया है।

10.31 PM

WWDC 2021 इवेंट शुरू हो गया है। इवेंट को लेकर कंपनी के CEO टिम कुक ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर जारी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.