Move to Jagran APP

WWDC 2024: Apple जल्द लॉन्च करेगा Siri का नया वर्जन, AI के साथ पहले से स्मार्ट और पावरफुल हुई सिरी

WWDC 2024 के पहले दिन Apple ने एलान किया है कि जल्द ही Siri का नया वर्जन पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट में सिरी के नए वर्जन की खूबियों से पर्दा उठाया है। Siri के नए वर्जन को अपग्रेडेड यूआई (यूजर इंटरफेस) के साथ इसे Apple Intelligence जेनरेटिव AI मॉडल फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Subhash Gariya Tue, 11 Jun 2024 02:17 AM (IST)
WWDC 2024: Apple जल्द लॉन्च करेगा Siri का नया वर्जन, AI के साथ पहले से स्मार्ट और पावरफुल हुई सिरी
Apple ने Siri का नया वर्जन अगले साल तक होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने Siri का नया वर्जन लॉन्च करने का एलान किया है। यह पहले के मुकाबले ज्यादा मददगार और नेचुरल है। Siri का लेटेस्ट वर्जन Apple Intelligence जेनरेटिव AI मॉडल के साथ आता है।

एआई फीचर्स के साथ Siri को नया यूजर इंटरफेस भी मिला है, जिसमें डिटेल कार्ड डिजाइन में मिलती है। Apple ने WWDC 2024 में एलान किया कि Siri का नया वर्जन अगले साल तक रिलीज कर दिया जाएगा।

Siri के लेटेस्ट वर्जन की खास बातें

Apple का कहना है कि Siri का लेटेस्ट वर्जन कॉन्टेस्ट (संदर्भ) को समझने में सक्षम होगा। इसका फायदा होगा कि यूजर्स को हर बार एक जैसे उत्तर सुनने को नहीं मिलेंगे।

Siri की ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस भी पहले से बेहतर होगी। इसके साथ ही वह इन-ऐप एक्शन लेने में भी कैपेबल होगी।

उदाहरण - अगर आप कोई ऑनलाइन फॉर्म भर कर रहें हैं। इसमें आपको आधार नंबर भरना है तो आप सिरी को कमांड देंगे। वह आपके पिक्चर में आधार कार्ड का फोटो सर्च कर उससे आधार संख्या फॉर्म में ऑटोमैटिक फिल कर देगी।

इसके साथ ही सिरी अब पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से फर्स्ट पार्टी और थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ काम करेगी।

यह भी पढ़ें: WWDC 2024: Apple जल्द लाएगा Image Playground ऐप, यूजर्स आसानी से तैयार कर पाएंगे जेनरेटिव AI इमेज

इसके साथ ही सिरी की प्रोडक्ट को लेकर जानकारी पहले के मुकाबले काफी बेहतर होगी। इससे आप अपने डिवाइस के बारे में सिरी से हेल्प ले पाएंगे।

उदाहरण - जब आप सिरी से मैसेज कैसे शेड्यूल करने इसकी जानकारी मांगेंगे तो वह आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड करेगी। iOS 18 में कंपनी ने मैसेज ऐप में शेड्यूलिंग फीचर को जोड़ा है।

iPhone के साथ-साथ Siri का नया डिजाइन iPad और Mac यूजर्स के लिए भी पेश किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Apple ने macOS 15 Sequoia किया लॉन्च, यूजर्स को AI के साथ मिले Math Notes और कई बदलाव