विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2019 में लॉन्च हो सकते हैं फोल्डेबल स्मार्टफोन, सैमसंग, एप्पल समेत 5 कंपनियों ने रजिस्टर किए पेटेंट

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Mon, 21 May 2018 03:38 PM (IST)

टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन के मामले में टेक्नॉलोजी हर रोज बदल रही है। आने वाला समय फोल्डेबल फोन का है। इसके लिए लगातार पेटेंट दाखिल किए जा रहे हैं। एप्पल, सैमसंग और एलजी समेत लगभग सभी बड़ी कंपनियां फोल्डेबल फोन मार्केट में अपना दबदबा बनाने की तैयारी में लगी है। आज हम आपको भविष्य में आने वाले 5 टॉप फोल्डेबल फोन के बारे में बता रहे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एक्स: माना जा रहा है कि सैमसंग का ये बहुप्रतिक्षित फोन अगले साल लॉन्च हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में तीन स्क्रीन्स होंगी। साथ ही ये फोन से टैबलेट में भी कंवर्ट हो सकता है। इस फोन के फ्रंट में 3.5 इंच की दो स्क्रीन्स होंगी, जिन्हें फोल्ड करने पर ये 7 इंच की स्क्रीन बन जाएगी। इसके पीछे भी 3.5 इंच की एक स्क्रीन होगी, जिसकी मदद से फ्रंट स्क्रीन के पीछे भी देखा जा सकेगा। अनुमान है कि ये अगले साल 2019 तक रिलीज हो सकता है। 

मोटोरोला रेजर: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  मोटोरोला भी फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी के फोल्डेबल फोन मोटोरोला रेजर की ब्राडिंग के तहत बाजार में उतारे जा सकते हैं। मोटोरोला ने कुछ समय पहले 2 स्क्रीन फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट दाखिल किया था। इसमें फोन की स्क्रीन को फ्लिप करने के बाद इसे टैबलेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें दो कैमरे होंगे और इसे तीन तरह से फोल्ड किया जा सकेगा।

एलजी फोल्डिंग स्मार्टफोन: एलजी रोलिंग और फोल्डिंग डिस्प्ले बनाने के मामले में सब से आगे है। कंपनी के फोल्डिंग डिस्प्ले स्क्रीन हुवाई जैसी कंपनियां भी इस्तेमाल करती है। इस साल जनवरी में एलजी ने फ्लेक्सिबल डिस्प्ले वाले फोन का एक पेटेंट दाखिल किया था। यह फोन बीच से फोल्ड किया जा सकता है। पेटेंट में दिए गए डिजाइन के मुताबिक, यह फोन दो तरीकों से फोल्ड किया जा सकता है। एक तो इसे टैबलेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और दूसरा इसे बीच से मोड़कर यूज किया जा सकता है। इस फोन में दो स्क्रीन्स होंगी। 

एप्पल फोल्डेबल आइफोन: फोल्डेबल फोन मार्केट में आइफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल भी बाकी कंपनियों की तरह तैयारी में लगी हुई है। कंपनी ने इसके लिए पेटेंट दाखिल किया हुआ है। एप्पल ने पिछले साल नंवबर में 'फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस' पेटेंट दाखिल किया था। इसमें फोल्डेबल फोन के डिजाइन को लेकर जानकारियां दी गई थीं। इसमें बताया गया था कि फ्लेक्सिबल डिस्प्ले टेक्नॉलोजी सेल्युलर टेलीफोन में भी इस्तेमाल की जा सकती है। इससे साफ इशारा मिलता है कि यह पेटेंट फोल्डेबल फोन के लिए दाखिल किया गया है। 

हुवावे फोल्डिंग फोन: चीनी कंपनी हुवावे भी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी के सीईओ रिचर्ड यू ने बताया था कि कंपनी के पास फोल्डेबल फोन का वर्किंग प्रोटोटाइप है। इसके बाद इस साल मार्च में कंपनी ने इसके लिए पेटेंट दाखिल कर दिया। इस पेटेंट के मुताबिक, कंपनी बुक की तरह दिखने वाले दो स्क्रीन वाले एक फोन पर काम कर रहा है जिसे खुलने पर वो एक टैबलेट बन जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।