Apple Event 2020 Highlights: MacBook Air, MacBook Pro और Mac Mini की हुई लॉन्चिंग, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Silicon बेस्ड MacBook Air MacBook Pro और Mac Mini का ऐलान कर दिया गया है। इन सभी लैपटॉप में Apple M1 चिप का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि M1 चिप कम पावर में दमदार परफॉर्मेंस जनरेट करेगी।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. Apple के आज यानी 10 नवंबर के One More Thing' इवेंट में Silicon बेस्ड MacBook Air, MacBook Pro और Mac Mini का ऐलान कर दिया गया है। इन सभी डिवाइस में Apple M1 चिप का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि M1 चिप कम पावर में दमदार परफॉर्मेंस जनरेट करेगी। साथ ही यह लैपटॉप और कंप्यूटर अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ के साथ आएंगे।
Apple M1 चिप वाले लेटेस्ट Apple Macs की भारतीय कीमत
- Mac mini
256GB: 64,900 रुपये (8 core GPU)
512GB: 84,900 रुपये (8 core GPU)
- MacBook Air
256GB: 92,900 रुपये (7 core GPU)
512GB: 1,17,900 रुपये (8 core GPU)
- MacBook Pro
256GB: 1,22,900 रुपये (8 core GPU)
512GB: 1,42,900 रुपये (8 core GPU)
Apple इवेंट हाइलाइट्स
00:13 (IST)
11 NOV 2020
MacBook air, Mac Mini और MacBook Pro को आज यानी 10 नवंबर से बुक किया जा सकेगा। वही macOS Big Sur गुरुवार यानी 12 नवंबर से उपलब्ध होगा।
00:11 (IST)
11 NOV 2020
Apple का नया 13 इंच MacBook Pro को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें Apple M1 का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,299 अमेरिकी डॉलर है। हालांकि एजूकेशन पर्पज के लिए इसे 1199 अमेरिकी डॉलर में खरीद पाएंगे। MacBook Pro में 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक बैटरी लाइफ मिलती है। साथ ही सिंगल चार्जिंग में 17 घंटों की बैटरी लाइफ मिलती है।
0:08 (IST)
11 NOV 2020
नए Mac mini लैपटॉप की शुरुआती कीमत 699 अमेरिकी डॉलर है। Mac mini लैपटॉप Apple M1 के साथ आएगा यह लैपटप सिल्वर फिनिश में आएगा।
00:04 (IST)
11 NOV 2020
MacBook Air को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 999 डॉलर है। हालांकि एजूकेशन पर्पज के लिए इसे 899 डॉलर में खरीदा जा सकेगा। MacBook Air में 18 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा, जो पहले के मुकाबले 6 घंटे ज्यादा है। साथ ही Macbook के इतिहास में सबसे ज्यादा पावरबैकअप के साथ आता है। नया Macbook न्वाइज रिडक्शन, ऑटो व्हाइट बैलेंस, 13 इंच रेटीना डिस्प्ले के साथ आता है।
23:54 (IST)
10 NOV 2020
MacBook Air Apple M1 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। M1 चिप में 8 core CPU, 7 Core GPU और 16 Core Neural Engine और 256GB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। जबकि दूसरी M1 चिप 8-Core CPU और 8-Core GPU, 16-core Neural Engine और 512GB स्टोरेशन ऑप्शन के साथ आएगी। दोनों चिप में 8GB RAM रैम दिया गया है। साथ ही 13 इंच रेटीना डिस्पले के साथ ट्रू टोन, मैजिक कीबोर्ड, टच आईडी, 4 USB पोर्ट दिये गये हैं।
23:44 (IST)
10 NOV 2020
Apple का दावा है कि नए MacBook Pro में M1 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। जो 5 गुना तेज ग्राफिक्स वाले प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी के दावे के मुताबिक नया MacBook Pro मार्केट में बिकने वाले बेस्ट सेलिंग विंडो लैपटॉप से तीन गुना फास्ट है। इसमें दो thunderbolt ports के साथ 4K सपोर्ट मिलेगा।
23:34 (IST)
10 NOV 2020
Apple की तरफ से सिलकॉन बेस्ड M1 चिप का ऐलान किया गया। इसमें 16 बिलियन ट्रांजिस्टर मिलेंगे। M1 चिप में 8 Core CPU, 8 Core GPU का सपोर्ट मिलेगा। M1 चिप 5 नैनोमीटर प्रोसेस, 16 Neural Engine के साथ आएगी। Neural Engine की तरफ से 11 ट्रिलियन ऑपरेशन को प्रति सेकेंड ऑपरेट करेगा। M1 चिपसेट के सपोर्ट से iPhone और iPad App को सीधे अपने Apple M1 और macOS Big Sur बेस्ड Mac पर एक्सेस कर पाएंगे।
23:33 (IST)
10 NOV 2020
Apple के मुताबिक Mac खरीदने वाले 50 फीसदी से ज्यादा नए यूजर हैं। Apple पुराने Intel बेस्ड Macs को सपोर्ट देना जारी रखा जाएगा। Apple के खुद के सिलिकॉन चिपसेट के आने से लाखों ऐप को iPhone से Mac में शिफ्ट करना आसान हो जाएगा।iPhone की चिप को कंप्यूटर आर्किटेक्चर टेक्नोलॉजी की तरफ से ड्रा किया जाता रहा है और आउटसाइड पार्टनर जैसे ताइवान सेमीकंडक्चर मैन्युफैक्चरिंग कारपोरेशन और TSMC की तरफ से डेवलप किया जाता रहा है। Apple की तरफ से Mac में itel चिप की जगह सिलिकॉन चिप का साल 2006 से इस्तेमाल किया जा रहा है।
साल का चौथा बड़ा इवेंट
यह इस साल का कंपनी का चौथा बड़ा इवेंट था। इससे पहले कंपनी ने iPhone 12 को लॉन्च किया था। अब Apple की तरफ से नए नया MacBook Air, Mac mini और 13 इंच Macbook Pro को लॉन्च किया गया है। नया MacBook Air, Mac mini और 13 इंच Macbook Pro कंप्यूटर कई मायनों में खास होगा। कंपनी का दावा है कि यह बाकी कंप्यूटर के मुकाबले कहीं ज्यादा फास्ट, बेहतर परफॉर्मेंस वाला होगा। साथ ही बहुत की कम बिजली की खपत करेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।