विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone XR की भारत में सेल शाम 6 बजे से होगी शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 26 Oct 2018 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 05:11 PM (IST)

इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन, पेटीएम मॉल, फ्लिपकार्ट और एयरटेल स्टोर्स पर शाम 6 बजे से शुरू होगी

iPhone XR की भारत में सेल शाम 6 बजे से होगी शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स
iPhone XR की भारत में सेल शाम 6 बजे से होगी शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। एप्पल ने भारत में iPhone XR लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन, पेटीएम मॉल, फ्लिपकार्ट और एयरटेल स्टोर्स पर शाम 6 बजे से शुरू होगी। वहीं, इस फोन को ऑफलाइन रिटेलर्स से भी खरीदा जा सकेगा। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेलजियम, कनाडा, चीन, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्यूरनेसी (Guernsey), हॉन्ग-कॉन्ग, हंगरी, आइसलैंड, आयरलैंड, आस्ल ऑफ मैन, इटली, जापान, जर्सी, लक्समबर्ग, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, प्यूरोटो रीको, साउदी अरब, सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन, स्वीजरलैंड, ताइवान, यूएई, यूके, अमेरिका और अमेरिका वर्जिन आईलैंड आदि शामिल हैं।

iPhone XR की कीमत:

इस फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपये है। वहीं, इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 91,900 रुपये है। अगर XS और XS Max से तुलना की जाए तो इन फोन्स की कीमत 1,00,000 रुपये से शुरू है। इस फोन को ब्लैक, येलो, व्हाइट, ब्लू, कोरल और रेड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। अगर आप इस फोन को पेटीएम मॉल से खरीदते हैं तो आपको 7,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। एयरटेल स्टोर से इस फोन को 14,999 रुपये की डाउनपेमेंट देकर खरीदा जा सकेगा। वहीं, फ्लिपकार्ट इस फोन पर 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। वहीं, नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है।

iPhone XR के फीचर्स:

इसमें 6.1 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है जो बैटरी की बचत करता है। स्क्रीन का रिजोल्यूशन 1792×828 पिक्सल का दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें इनमें Apple A12 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। जो न्यूरल इंजन पर काम करता है एवं प्रोसेसिंग कैपेसिटी को बढ़ाते हैं। फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है। फोन के कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर सकते हैं। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 7 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में सेवन लेयर कलर प्रोसेस दिया गया है। साथ ही फोन के डिजाइन की बात करें तो यह एयरोस्पेस ग्रेड अल्युमीनियम बैंड्स बॉडी के साथ डिजाइन किया गया है। फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें:

IMC 2018: अब चेहरा देखकर चलेगा ड्रोन और 5जी होगी कार

अब अमेजन इंडिया 5 घंटे से भी कम समय आपके घर पहुंचाएगा स्मार्टफोन, शुरू की नई सर्विस

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का तीसरा दिन, जानें Top 10 Deals के बारे में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।