Apple के iPhone, iPad और Mac यूजर्स हैकर्स के निशाने पर, सरकार ने जारी किया अलर्ट
CERT-In ने Apple यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है जिसमें iPhone iPad Mac Apple Watch Apple TV और Vision Pro डिवाइस में गंभीर सिक्योरिटी बग्स की जानकारी दी गई है। इन बग्स से हैकर्स डिवाइस को कंट्रोल कर डेटा चुरा सकते हैं। एजेंसी ने पुराने सॉफ्टवेयर पर चल रहे डिवाइस को अपडेट करने की सलाह दी है ताकि यूजर्स सुरक्षित रहें।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी साइबर सिक्योरिटी एंजेसी CERT-In ने Apple यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। CERT-In ने यह अलर्ट iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, Apple TV और Vison Pro डिवाइस यूजर्स के लिए जारी किया है। इन डिवाइस के सॉफ्टवेयर में कई गंभीर सिक्योरिटी बग्स हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।
CERT-In का कहना है कि इन बग्स के जरिए हैकर्स न सिर्फ डिवाइस को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं। बल्कि वे यूजर्स का डेटा भी चुरा सकते हैं। दुनियाभर में एपल के एक्टिव यूजर्स की संख्या करोड़ों में है।
क्या है खतरा?
सरकारी एजेंसी का कहना है कि एपल के सॉफ्टवेयर में बफर ओवरफ्लो, यूज-आफ्टर-फ्री बग, इनपुट वैलिडेशन की कमी और कई तरह के लॉजिक एरर देखने को मिले हैं। इन सिक्योरिटी बग्स का फायदा उठा कर हैक्स यूजर्स का डेटा चुरा सकते हैं। उनके डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल कर उसमें मालवेयर या फेक ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं। यहां तक कि हैकर्स डिवाइस को क्रैश भी कर सकते हैं।
किन डिवाइस को है खतरा?
Apple के ऐसे डिवाइस जो पुराने सॉफ्टवेयर पर चल रहे हैं। सभी इस सिक्योरिटी बग्स के चलते खतरे में हैं। यहां हम उनकी लिस्ट शेयर कर रहे हैं।
- iPhone: वे सभी मॉडल जो iOS 18.4 से पहले के वर्जन पर चल रहे हैं।
- iPad: वे सभी जो iPadOS 17.7.9 से पुराने वर्जन पर चल रहे हैं।
- Mac: वे सभी मैक, मैकबुक जो वेंचुरा 13.7.7 वर्जन से पहले पर चल रहे हैं।
- Apple Watch: Apple के वॉचओएस 11.6 से पुराने वर्जन पर चल रहे हैं।
- Apple TV: TVOS पर चल रहे सभी डिवाइस
- Vision Pro: VisionOS 18.6 या 2.6 से पहले के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस
क्या करें एपल यूजर्स?
CERT-In की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि एपल यूजर्स को तुरंत अपने डिवाइस अपडेट करने चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।