विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंतजार खत्म! Apple के नए iPhone 16e की सेल आज से; जानें कीमत और फीचर्स

Published: Fri, 28 Feb 2025 07:30 AM (IST)

Apple iPhone 16e स्मार्टफोन को एपल द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया था। कुछ समय तक प्री-बुकिंग में रहने ...और पढ़ें

iPhone 16e की सेल भारत में आज से शुरू होने जा रही है।
iPhone 16e की सेल भारत में आज से शुरू होने जा रही है।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने हाल में अपने लेटेस्ट एंट्री-लेवल मॉडल, iPhone 16e को लॉन्च किया था। इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई थी। अब आखिरकार आज यानी 28 फरवरी से इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने जा रही है। ये iPhone 16 सीरीज का सबसे नया मॉडल है, जिसमें 6.1-इंच OLED स्क्रीन और A18 चिप दिया गया है। iPhone 16e में Apple Intelligence फीचर्स का सपोर्ट भी है, जैसा कि iPhone 15 Pro (2023 में लॉन्च) और पिछले साल पेश की गई iPhone 16 सीरीज में था। इसमें सिंगल 48-मेगापिक्सल रियर कैमरा और प्रोग्रामेबल Action Button मौजूद है।

iPhone 16e की भारत में कीमत और उपलब्धता

iPhone 16e की भारत में कीमत 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 59,900 रुपये से शुरू होती है। ये हैंडसेट 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन्स में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 69,900 रुपये और 89,900 रुपये है।

iPhone 16e के लिए प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू किए गए थे और अब ये 28 फरवरी यानी आज से सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। सेल 8 am से शुरू होगी। ये Black और White कलर ऑप्शन में ग्राहकों को मिलेगा। फोन को ग्राहक अलग-अलग ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए खरीद पाएंगे।

iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

नया iPhone 16e एक डुअल SIM (Nano+eSIM) हैंडसेट है, जो iOS 18 पर चलता है। इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल) OLED स्क्रीन है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में Apple का Ceramic Shield मटेरियल यूज़ किया गया है, जो ड्यूरेबिलिटी को बढ़ाता है।

iPhone 16e में 3nm A18 चिप दिया गया है, जो पहली बार सितंबर 2024 में iPhone 16 में आया था। इसे 512GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। Apple आमतौर पर RAM की डिटेल्स नहीं बताता, लेकिन Apple Intelligence फीचर्स के सपोर्ट को देखते हुए इसमें 8GB RAM होने का अनुमान है।

इसमें सिंगल 48-मेगापिक्सल रियर कैमरा है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) है। फ्रंट पर 12-मेगापिक्सल TrueDepth कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए है। इसमें Face ID के लिए जरूरी सेंसर हैं। इसमें थर्ड जेनरेशन iPhone SE वाले Touch ID होम बटन को हटा दिया गया है।

iPhone 16e में स्टीरियो स्पीकर्स हैं और ये 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC और GPS कनेक्टिविटी ऑफर करता है। चुनिंदा रीजन में ये इमरजेंसी SOS वाया सैटेलाइट फीचर को भी सपोर्ट करता है। अपने पिछले मॉडल्स से अलग, इसमें USB Type-C पोर्ट है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये हैंडसेट IP68 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है। इसका माप 146.7mm x 71.5mm x 7.8mm और वज़न 167 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।