विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक

Published: Mon, 24 Feb 2025 05:56 PM (IST)

Apple ने कुछ दिनों पहले अपना अफोर्डेबल आईफोन मॉडल iPhone 16e को पेश किया है। अब कंपनी के अपकमिंग आईफोन ...और पढ़ें

अपकमिंग Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन की खूबियां
अपकमिंग Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन की खूबियां

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple की अपकमिंग iPhone 17 सीरीज के बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी हैं। कंपनी हाल ही अपना लेटेस्ट अफोर्डेबल iPhone 16e को लॉन्च किया है। खबरों की माने तो कंपनी अपकमिंग आईफोन मॉडल के डिजाइन में बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग iPhone 17 सीरीज में कंपनी बड़ा कैमरा मॉड्यूल दे सकती है, जो काफी हद तक Google Pixel की तरह होगा। अपकमिंग आईफोन 17 सीरीज के कथित CAD-बेस्ड रेंडर से इस डिजाइन के बारे में काफी जानकारी सामने आ चुकी है।

iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में क्या होगा खास?

टिप्सटर Majin Bu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपकमिंग iPhone 17 सीरीज के कथित CAD-बेस्ड रेंडर शेयर किए हैं। इन रेंडरों से पता चलता है कि कंपनी इस बार अपने आईफोन मॉडल के डिजाइन में बदलाव कर सकती है। रेंडर से यह भी पता चलता है कि कंपनी चार मॉडल लॉन्च कर सकती है।

इन रेंडर से हिंट मिलता है कि ये चार मॉडल - iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air होंगे। इन CAD इमेज में पता चलता है कि कथित iPhone 17 Air स्लिम मॉडल होगा। इसमें सिर्फ एक प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश देखा गया है।

iPhone 17 का डिजाइन

iPhone 17 के डिजाइन की बात करें तो यह iPhone 16 की तरह होगा। इसमें दो कैमरा सेंसर दिए हैं, जो वर्टिकली सेट किए गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आईफोन 17 का कैमरा मॉड्यूल iPhone 16 जैसा ही होगा। इसमें कुछ भी बदलाव नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: 10000 रुपये तक सस्ता मिलेगा लेटेस्ट Apple iPhone 16e, जानिए कब से शुरू होगी सेल

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का डिजाइन

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के रेंडर को देखने से पता चलता है कि इसके डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी इन दोनों में बड़ा कैमरा मॉड्यूल देगी, जो काफी हद तक गूगल के पिक्सल सीरीज से मिलता जुलता है।

इसमें तीन कैमरा सेंसर मिलेंगे, जो ट्राइएंगल लेआउट में दिए जाएंगे। इसके साथ ही फ्लैश और माइक्रोफोन का कटआउट भी देखने को मिल रहा है। रेंडल देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग आईफोन 17 प्रो को कंपनी डुअल कलर टोन में पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें: iOS 18.4 Beta Features: Apple ने आईफोन यूजर्स के लिए पेश किए कई नए फीचर्स, Siri को नहीं मिला अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।