Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple ने पेश किया iOS 15.7.4 सिक्योरिटी अपडेट, हैकर्स से बचने में काम आएंगे फीचर्स

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 01:27 PM (IST)

    एपल ने अपने यूजर्स के लिए एक नए सिक्योरिटी अपडेट को पेश किया है। नया सिक्योरिटी अपडेट यूजर्स के लिए हैकिंग से बचने में कारगर माना जा रहा है। यह सिक्योरिटी अपडेट पुराने डिवाइस के लिए लाया गया है। (फोटो- एपल)

    Hero Image
    Apple has issued critical security update for these iPhones and iPads, Pic Courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। प्रीमियम कंपनी एपल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए iOS 16.4 अपडेट रिलीज किया था। यह अपडेट सभी आईफोन यूजर्स के लिए लाया गया था। वहीं अब कंपनी ने iOS 15.7.4 और iPadOS 15.7.4 अपडेट भी रिलीज कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नया अपडेट कंपनी ने आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए पेश किया है। यह कंपनी की ओर से यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी से जुड़ा अपडेट है, जो कि कुछ ही आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए लाया गया है। अगर आप भी एपल यूजर हैं तो आपको भी नए सिक्योरिटी अपडेट के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।

    दरअसल कंपनी ने older-generation आईफोन और आईपैड के लिए कुछ सुरक्षा खामियों को नए अपडेट के साथ दूर किया है। इसलिए यह यूजर्स के लिए जरूरी है।

    इन एपल यूजर्स के लिए पेश हुआ है नया सिक्योरिटी अपडेट

    iPhone 6s सीरीज

    साल 2015 से पहले लॉन्च हुई iPhone 6s सीरीज के लिए अपडेट को इंस्टॉल करना जरूरी है। नया अपडेट इस सीरीज के iPhone 6s और iPhone 6s Plus के लिए पेश हुआ है।

    iPhone 7 सीरीज

    इसी तरह एपल का नया सिक्योरिटी अपडेट iPhone 7 सीरीज के लिए भी लाया गया है। यह सीरीज साल 2016 में पेश हुई थी। iPhone 7 और iPhone 7 Plus फोन में अपडेट को इंस्टॉल करना होगा।

    iPhone SE

    नया अपडेट first-generation iPhone SE के लिए भी पेश किया गया है। यह साल 2016 में लॉन्च किया गया था।

    iPad mini (4th generation)

    कंपनी की ओर से पेश किया गया नया सिक्योरिटी अपडेट iPad mini (4th generation) के लिए भी लाया गया है। इस डिवाइस को साल 2015 में लाया गया था।

    iPod touch (7th generation)

    एपल के आखिरी iPod touch (7th generation) के लिए भी नया सिक्योरिटी अपडेट पेश किया गया है।

    iPad Air (2nd generation)

    एपल ने नए सिक्योरिटी अपडेट को iPad Air (2nd generation) के लिए पेश किया है। मालूम हो कि, कंपनी ने iPad Air (2nd generation) के लिए बीते साल ही एक बड़ा सिक्योरिटी अपडेट पेश किया था।