Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple अपने वॉयस असिस्टेंट Siri की कमांड में कर सकता है बदलाव,जानिए क्या हो सकती है नई कमांड

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 12:08 PM (IST)

    Apple अपने लोकप्रिय वॉयस असिस्टेंट Siri की कमांड में बदलाव करने की योजना बना रहा है. वर्तमान में यह Hey Siri की कमांड पर काम करता है. जानिये अब क्या हो सकती है सिरी की नई कमांड साथ ही अन्य वॉयस असिस्टेंट की कमांड के बारे में भी जानिये.

    Hero Image
    apple photo credit - Jagran File photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple की voice assistant सर्विस Siri अपनी शुरूआत से ही काफी लोकप्रिय रही है। ऐपल यूजर्स इस सेवा का इस्तेमाल भी काफी करते हैं। इसके लिए उन्हें अपने ऐपल डिवाइस में Hey Siri बोलना पड़ता है। लेकिन अब कंपनी इसमें बदलाव करने का विचार कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब Siri में क्या बदलाव हो सकता है

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐपल अब सिरी सेवा के बोले जाना वाला वाक्य बदल सकती है। कंपनी वर्त्तमान में चल रहे वाक्य 'हे सिरी' को बदलकर सिर्फ 'सिरी' कर सकती है।

    ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार इस नए बदलाव होने के बाद, यूजर्स को इस सेवा को एक्टिव करने के लिए सिर्फ 'सिरी' बोलकर ही कमांड देनी होगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि apple पिछले कई महीनों से इस सेवा पर काम कर रहा है। कंपनी सिरी की नई कमांड को अगले साल 2023 में या उससे भी अगले साल 2024 में शुरू कर सकती है।

    कंपनी को इस फीचर के लिए AI ट्रेनिंग और इंजीनियरिंग कार्य के लिए महत्वपूर्ण मात्रा" में निवेश करने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि स्मार्ट असिस्टेंट को कई उच्चारणों और बोलियों में केवल एक सिंगल शब्द से समझने की जरूरत होगी।

    वर्तमान, दो-शब्द ट्रिगर वाक्यांश, 'अरे सिरी', सिरी के उस पर लेने की संभावना को बढ़ाता है।

    Alexa चलता है सिर्फ एक शब्द पर

    यहां ये भी बता दें कि भले ही वॉयस असिस्टेंट के लिए अब ऐपल hey siri से सिर्फ siri नाम से एक ही शब्द रखने की योजना बना रही है। लेकिन अमेज़न पहले से ही यूजर्स को अपने वॉयस असिस्टेंट अलेक्सा के लिए 'हे एलेक्सा' के बजाय 'एलेक्सा' नाम से ही एक शब्द में कमांड देने की सुविधा देता है।

    Google Assistant में देनी पड़ती है 2 शब्दों में कमांड

    Google Assistant में भी यूजर्स को 'Ok Google' या 'Hey Google'जैसे 2 शब्दों की कमांड देनी पड़ती है। हालाँकि लगातार इसका प्रयोग करते हुए इन शब्दों को दोहराना नहीं पड़ता।

    Microsoft में भी देनी पड़ती थी एक शब्द में कमांड

    माइक्रोसॉफ्ट का वॉयस असिस्टेंट Cortona में भी पहले 'Hey Cortona'कमांड देनी पड़ती थी, लेकिन बाद में वो सिर्फ Cortona नाम के एक ही शब्द वाली कमांड पर काम करने लगा था। हालांकि कंपनी ने अपनी कॉर्टाना सेवा अब बंद कर दी है।  

    यह भी पढ़ें- iPhone 14 पर फिर मिलना शुरू हुआ डिस्काउंट, जानिए कहां क्या है ऑफर 

    iPhone के इन जबरदस्त फीचर्स से आप भी होंगे बेखबर, जानिये इसके बारे में