अब इस शहर में शुरू हुई Amazon Now सर्विस, 10 मिनट में मिलेंगे प्रोडक्ट्स
Amazon ने गुरुवार को अपने 10 मिनट वाली डिलीवरी सर्विस Amazon Now को मुंबई के चुनिंदा इलाकों में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले ये सर्विस बेंगलुरु और दिल्ली में उपलब्ध थी। Amazon Now से ग्राहक किराने का सामान पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज मिनटों में मंगवा सकते हैं। इस एक्सपैंशन के साथ Amazon अब सीधे Blinkit Swiggy Instamart और Zepto जैसे क्विक-डिलीवरी प्लेयर्स को टक्कर देगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अपनी 10-मिनट डिलीवरी सर्विस Amazon Now को मुंबई के चुनिंदा इलाकों में शुरू कर रहा है। ये सर्विस पहले से बेंगलुरु और दिल्ली में उपलब्ध है। ये माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स के जरिए काम करती है जो ग्राहकों के इलाकों के पास बनाए गए हैं। Amazon Now किराना, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज का क्विक एक्सेस ऑफर करता है। इस लेटेस्ट एक्सपैंशन से Amazon अब Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto जैसे फास्ट-डिलीवरी प्लेयर्स को डायरेक्टली कंपटीशन देगा। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु में Amazon Now को लॉन्च किया था।
Amazon Now मुंबई में लॉन्च
कंपनी के मुताबिक Amazon Now मुंबई के चुनिंदा पिन कोड्स में उपलब्ध है। बेंगलुरु और दिल्ली में मजबूत ग्राहक रिस्पॉन्स मिलने के बाद ये सर्विस अब तीसरे शहर तक एक्सपैंड हो चुकी है। इस सर्विस के ज़रिए ग्राहक हजारों डेली एसेंशियल्स, जिनमें ग्रॉसरी, पर्सनल केयर आइटम्स, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज और फेस्टिव सप्लाईज शामिल हैं, मिनटों में मंगवा सकते हैं।
ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने तीनों शहरों में 100 से ज्यादा Amazon Now माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स सेटअप किए हैं। Amazon का कहना है कि वह साल के अंत तक सैकड़ों और जोड़ने की योजना बना रहा है और कंपनी का दावा है कि ऑर्डर वॉल्यूम हर महीने 25 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।
Amazon Now को इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु में लॉन्च किया गया था। Amazon India के VP और कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने बताया कि Amazon Prime मेंबर्स ने Amazon Now इस्तेमाल करने के बाद अपनी शॉपिंग फ्रिक्वेंसी तीन गुना बढ़ा दी है।
कंपनी ने कन्फर्म किया कि वह Amazon Now को बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के और भी इलाकों में फैलाती रहेगी और आने वाले महीनों में नए शहर भी इसमें जुड़ेंगे। ये जानने के लिए कि आपके एरिया में सर्विस उपलब्ध है या नहीं आप Amazon.in ऐप खोलकर टॉप बैनर में ‘10 mins’ आइकन देख सकते हैं।
Amazon का ये लेटेस्ट एक्सपैंशन भारत के तेजी से बढ़ते क्विक-कॉमर्स स्पेस को दिखाता है, जहां Zepto, Swiggy Instamart और Blinkit पहले से ही मज़बूत पकड़ बना चुके हैं। Tata की BB Now और Flipkart की Minutes सर्विस भी इस तेजी से बढ़ते मार्केट का हिस्सा हैं। Amazon का प्रतिद्वंदी Flipkart अपनी क्विक डिलीवरी सर्विस Flipkart Minutes पिछले साल अगस्त में लॉन्च कर चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।